फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Jaipur, Dausa, and Lalsot forest department teams seized a truck loaded with wood.

Dausa News: जयपुर, दौसा, लालसोट वन विभाग की टीम का एक्शन, पीछा कर पकड़ा प्रतिबंधित लकड़ी से भरा ट्रक

Thu, 18 Dec 2025 10:00 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 10:00 AM IST
सार

जयपुर, दौसा और लालसोट वन विभाग की संयुक्त टीम ने दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर 125 किलोमीटर तक पीछा कर प्रतिबंधित लकड़ी से भरा ट्रक जब्त किया। बूंदी के पास चालक और खालासी को पकड़ा गया। ट्रक में करीब 28 टन खेजड़ी व नीम की लकड़ी भरी थी।

विज्ञापन
Dausa News: Jaipur, Dausa, and Lalsot forest department teams seized a truck loaded with wood.
दौसा लकड़ियों से भरा ट्रक जब्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर, दौसा और लालसोट वन विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित लकड़ी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। टीमों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर करीब 125 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा करते हुए आख़िरकार बूंदी के पास ट्रक को चालक और खालासी सहित रोक लिया।
विज्ञापन


लालसोट रेंजर रामकिशन मीणा ने बताया- जयपुर वन विभाग की विजिलेंस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयपुर से दौसा की ओर प्रतिबंधित लकड़ियों से भरा एक ट्रक आ रहा है। इस सूचना पर दौसा वन विभाग की टीम ने भांडारेज के पास बैरिकेड्स लगा खड़ी थी। टीम को देककर चालक ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इंटरचेंज से ट्रक को हाईवे पर चढ़ा दिया और मुंबई की ओर ट्रक को तेज स्पीड में दौड़ाने लगा। सूचना पर डूंगरपुर के पास लालसोट वन विभाग की टीम भी तैनात थी, लेकिन ट्रक एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं उतरा और आगे बढ़ता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान में ‘सेम’ की बढ़ती मार; 2 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित, लोकसभा में गूंजा मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने 125 किलोमीटर तक पीछाकर पकड़ा
वन विभाग की तीनों टीमों द्वारा ट्रक का लगातार पीछा किया जा रहा था। करीब 125 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बूंदी रेस्ट एरिया के पास ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक के रुकते ही चालक और परिचालक ने उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग की टीम ने उन्हें घेरा डालकर पकड़ लिया। लालसोट रेंजर रामकिशन मीणा ने बताया कि ट्रक में प्रतिबंधित खेजड़ी और नीम की गीली लकड़ियां भरी हुई थीं, जिनका वजन लगभग 28 टन है। जब्त किए गए ट्रक को फिलहाल रामगढ़ पचवारा थाने में खड़ा किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed