फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Speeding car rams into truck on Delhi-Mumbai Expressway; one of three friends killed, two injured

Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; तीन दोस्तों में से एक की मौत, दो घायल

Sun, 16 Nov 2025 09:31 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 16 Nov 2025 09:31 PM IST
सार

Dausa Accident: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार के ट्रक में घुसने से एक व्यक्ति की मौत और दो घायल हो गए। तीनों खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे थे। मॉनिटरिंग की कमी के बीच छह महीनों में 15 मौतों के बाद सुरक्षा पर सवाल फिर उठे हैं।
 

विज्ञापन
Dausa News: Speeding car rams into truck on Delhi-Mumbai Expressway; one of three friends killed, two injured
ट्रक में घुसी कार, एक की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

दौसा जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना क्षेत्र के पिलर संख्या 6.8 के पास तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में कार सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कौशल अग्रवाल (52) निवासी पुंनगावा, हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त तीनों दोस्त खाटू श्याम जी के दर्शन कर एक्सप्रेसवे होते हुए हरियाणा लौट रहे थे।

विज्ञापन

 
कार में फंसे रहे घायल, पुलिस ने निकाला बाहर
हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे सभी लोग फंस गए। हाईवे पेट्रोलिंग टीम, कोलवा थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कौशल अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। घायलों की पहचान हरियाणा के नूंह जिले के निवासियों के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jodhpur News: हाईवे पर मचा हाहाकार! ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 14 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
120 की सीमा के बावजूद तेज रफ्तार जारी, छह महीने में 15 मौतें
एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटा की गति सीमा तय किए जाने के बावजूद मॉनिटरिंग की कमी से वाहन चालक इससे अधिक रफ्तार से गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पिछले छह महीनों में एक्सप्रेसवे पर तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें 15 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।
 
ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा
थाना प्रभारी रामसरण गुर्जर ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला तेज रफ्तार और ड्राइवर को नींद आने का प्रतीत होता है। मृतक के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर मिला था मनीषा का नोचा हुआ शव: परिजन अस्पताल में दे रहे धरना, अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed