फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Sachin Pilot got angry over the indecent comment on Rahul Gandhi

Dausa: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सचिन पायलट बिफरे, कहा- भाजपा सांसद का बयान बेहद निंदनीय…माफी मांगे

Wed, 18 Sep 2024 10:21 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Sep 2024 10:21 AM IST
सार

Rajasthan: दौसा में एक कार्यक्रम में आए सचिन पायलट भाजपा पर जमकर बरसे। जहां उन्होंने कहा है कि भाजपा के नेताओं का बोलने का स्तर ठीक नहीं है। पायलट ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी के लिए उनके जो मंत्री बिट्टू का बयान आया है, वह निश्चित रूप से निंदनीय है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए, लेकिन जब अशोक गहलोत की सचिन पायलट के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर वे बगले झांकने लगे।

विज्ञापन
Sachin Pilot got angry over the indecent comment on Rahul Gandhi
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट दौसा के भांडारेज में किसान सम्मेलन और स्वर्गीय मिट्ठू राम सैनी मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की। जहां सचिन पायलट का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सचिन पायलट ने मीडिया से रूबरू होते कहा कि मैं मानता हूं सरकार पूरी तरह से फेल है, प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह चरमरा चुका है।

विज्ञापन


उधर, दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने भाषण के दौरान इशारों में कह दिया कि सचिन पायलट का भी मौका आने वाला है। उनका यह इशारा राजस्थान की राजनीति में पायलट मुख्यमंत्री बनने की ओर था, जिसके चलते एक बार फिर सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीदें जग गई है।
विज्ञापन


भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि संगठन कुछ बोलता है और सरकार कुछ बोलती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो कांग्रेस पार्टी का परफॉर्मेंस रहा, उसको देखकर भाजपा हताशा है। जिस प्रकार सरकार को काम करना चाहिए, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास होना चाहिए। बीजेपी को बिजली-पानी पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed