{"_id":"66e26786675061c213071a99","slug":"rinku-meenas-dead-body-found-after-18-hours-of-rescue-operation-in-moral-dam-dausa-news-c-1-1-noi1350-2096567-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: मोरेल बांध से युवक का शव 18 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकला गया, नहाते समय बह गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: मोरेल बांध से युवक का शव 18 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकला गया, नहाते समय बह गया था
Thu, 12 Sep 2024 10:08 AM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:08 AM IST
सार
गुरुवार सुबह पांच बजे रेस्क्यू टीम ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 6:30 बजे बांध में बहे रिंकू मीणा का बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बांध में डूबने से युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के मोरेल बांध में बहें रिंकू मीणा का शव टीम ने 18 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला। बीते दिन बुधवार को रिंकू बांध पर नहाने के लिए गया था। इसके बाद उसका एक नहाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे रिंकू मीणा मोरेल बांध में नहाने गया था। वह नहाने के लिए नीचे उतरा और लापता हो गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ दो-तीन लोग और थे जो उसके पानी में गिरने के बाद वहां से भाग गए थे ।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम करीब 12:00 मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात 8:00 बजे तक रिंकू का कोई पता नहीं चला, इस बीच अंधेरा होने के कारण टीम ने रेस्क्यू बंद कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह पांच बजे रेस्क्यू टीम ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इसके बाद करीब 6:30 बजे रिंकू मीणा का शव पानी के निचले भाग में एक कोने में मिला। सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ टीम में शव को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने उसे पीएम के लिए भेज दिया।
बता दें कि मोरल दम एशिया का सबसे बड़ा कच्चा बांध है। पिछले कुछ दिनों से यहां मंडावरी पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि बांध में नहाने वाले लोगों को रोका जा सके। इसके बाद भी लोग खतरे के बीच यहां नहाने के लिए आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोग पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुकते हैं।