{"_id":"66eed879f989aba7ee0238ee","slug":"rajasthani-attire-is-being-liked-by-foreigners-in-europe-that-is-why-the-foreign-bride-got-married-wearing-rajasthani-dress-dausa-news-c-1-1-noi1350-2131774-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थानी पोशाक में सजी यूरोपियन दुल्हन, दौसा की धोली ने किया ऐसा शृंगार कि फोटो लेने की मच गई होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजस्थानी पोशाक में सजी यूरोपियन दुल्हन, दौसा की धोली ने किया ऐसा शृंगार कि फोटो लेने की मच गई होड़
Sun, 22 Sep 2024 12:58 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:58 PM IST
सार
धोली के राजस्थानी पहनावे को देखकर दुल्हन डोरियन कैटेनिया इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने अपनी शादी में राजस्थानी लिबास में सजने की इच्छा जताई। धोली ने डोरियन को राजस्थानी वेशभूषा में तैयार किया, जिसे देखकर समारोह में मौजूद लोग उत्साहित हो गए।
विज्ञापन
राजस्थानी में पोशाक में यूरोपियन दुल्हन डोरियन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदेश में राजस्थानी संस्कृति को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाली दौसा जिले के निमाली गांव की बहू धोली मीणा ने एक बार फिर यूरोप में राजस्थानी पहनावे का झंडा बुलंद किया। धोली ने यूरोप में की शादी में दुल्हन का राजस्थानी लिबास में ऐसा शृंगार किया कि देखने वालों में फोटो खींचने की होड़ मच गई। यूरोपियन दुल्हन राजस्थानी संस्कृति की दीवानी हो गई।
दरअसल धोली यूरोप के माल्टा में एक शादी समारोह में शामिल हुईं थीं। यहां उनके लोकप्रिय राजस्थानी पहनावे को देखकर दुल्हन डोरियन कैटेनिया मोहित हो गईं। फिर क्या था डोरियन कैटेनिया ने धोली से राजस्थानी लिबास में शृंगार की इच्छा जताई।
विज्ञापन
इस पर धोली ने दुल्हन डोरियन को राजस्थानी वेशभूषा के साथ तैयार किया। धोली राजस्थानी ड्रेस में डोरियन का ऐसा शृंगार किया वहां मौजूद लोगों में फोटो लेने की होड़ मच गई। राजस्थान के पहनावे के साथ दुल्हन बनीं डोरियन कैटेनिया ने कहा कि उनको रंग बिरंगी राजस्थानी संस्कृति बहुत अच्छी लगती हैं। ड्रेस पहनने के बाद दुल्हन डोरियन बहुत खुश नजर आईं। डोरियन ने कहा कि वो शादी के बाद घूमने के लिए राजस्थान जाएंगी।
देशवासियों से की अपील
इस मौके पर धोली मीना ने कहा कि विदेशी लोग जब भारतीय संस्कृति को पसंद करते हैं तो बेहद खुशी होती है। मैं जब भी यूरोपियन लोगों से मिलती हूं तो उनको राजस्थान आने के लिए प्रेरित करती हूं। धोली ने समस्त प्रदेश और देश वासियों से अपील करते हुए कहा कि जब भी कोई विदेशी हमारे देश आए तो उससे बहुत अच्छा व्यवहार करिएगा। दुकानदारों से भी अपील करते हुए धोली ने कहा कि विदेश से आने वाले मेहमानों को वाजिब दाम पर सामान दीजिएगा। ये मेहमान जब खुश होकर विदेश लौटते हैं तो अन्य लोगों से अपना अनुभव शेयर करते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन