{"_id":"65cf8d371c6a9529fd0748e2","slug":"rajasthan-ranjita-sharma-will-be-new-sp-of-dausa-vandita-rana-made-sp-of-sirohi-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रंजीता शर्मा होंगी दौसा पुलिस बेड़े की कप्तान, लगातार महिला ऑफिसर संभालेंगी पुलिस महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रंजीता शर्मा होंगी दौसा पुलिस बेड़े की कप्तान, लगातार महिला ऑफिसर संभालेंगी पुलिस महकमा
Fri, 16 Feb 2024 10:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:05 PM IST
सार
भजनलाल सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 65 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। शुक्रवार देर शाम जारी लिस्ट में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की विशेषाधिकारी रंजीता शर्मा को दौसा जिले का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
रंजीता शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान आईपीएस तबादला सूची में दौसा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा का तबादला कर सिरोही जिले का एसपी बनाया गया है। वहीं, वंदिता राणा की जगह दौसा में रंजीता शर्मा पुलिस बेड़े की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन
दौसा पुलिस कप्तान रहीं वंदिता राणा के तबादले के आदेश जारी होने के बाद उनकी जगह अब रंजीता शर्मा को दौसा पुलिस कप्तान लगाया गया है। रंजीत शर्मा दौसा से पहले कोटपूतली-बहरोड़ एसपी पद पर तैनात रही हैं।
विज्ञापन
आईपीएस रंजीता शर्मा आईपीएस एसोसिएशन का 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड' पाने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। रंजीता शर्मा मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव डहीना की रहने वाली हैं। रंजीता शर्मा दौसा की दूसरी महिला पुलिस अधीक्षक होंगी। दौसा की पहली महिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के बाद लगातार दूसरी महिला का पुलिस अधीक्षक के पद पर दौसा में तैनात किया है।
विज्ञापन