फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan Politics: Dausa Lok Sabha Seat Kanhaiya Lal Meena vs Kishori Lal Meena Political Battle

Rajasthan Politics: दौसा में मीणा Vs मीणा की राजनीतिक लड़ाई, कभी कांग्रेस थी हावी; एक दशक से भाजपा का कब्जा

Tue, 02 Apr 2024 03:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Apr 2024 03:33 PM IST
सार

Rajasthan Politics: दौसा लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव की गणित को समझना वैसे तो आसान नहीं है, लेकिन हम आपको पिछले कुछ चुनाव की गणित समझा देते हैं। यहां मीणा बनाम मीणा के बीच की लड़ाई काफी दिलचस्प है, ऐसे में इस बार भी चुनावी मैदान में मीणा का सामना मीणा से होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Politics: Dausa Lok Sabha Seat  Kanhaiya Lal Meena vs Kishori Lal Meena Political Battle
दौसा लोकसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा राजस्थान की बहुचर्चित लोकसभा सीट है, जहां कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला होगा। दोनों ही पार्टियों ने प्रचार प्रसार में अपनी ताकत झोंक रखी है। दौसा ही वह लोकसभा सीट है, जहां बीजेपी के डॉक्टर किरोडी लाल मीणा और कांग्रेस के सचिन पायलट की प्रतिष्ठा की सीट भी बनी है। यह दौसा लोकसभा सीट पायलट परिवार के समय कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी और पायलट परिवार यहां सामान्य सीट पर चुनाव लड़ता था। उस दौरान राजेश पायलट यहां से सांसद थे। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी रमा पायलट तथा उनके बाद 26 साल की उम्र में सांसद बने सचिन पायलट ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत दौसा लोकसभा से चुनाव जीतकर की थी।

विज्ञापन


लेकिन पिछले परिसीमन के दौरान यह ST के लिए रिजर्व हो गई और वर्षों से कांग्रेस इस सीट पर खाता भी नहीं खोल पाई और अब यह सीट भाजपा के गढ़ के रूप में पहचान बनाने लगी। यहां पिछले 2 बार से भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा हुआ है, उससे पहले डॉक्टर किरोडी लाल मीणा यहां से सांसद रह चुके हैं। चुनावी साल 2014 में यहां रोचक मुकाबला हुआ था। जब यहां से दो सगे भाइयों ने चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने यहां से नमो नारायण मीणा को मैदान में उतारा जो तत्कालीन वित्त मंत्री थे और भाजपा ने हरीश चंद्र मीणा को चुनाव मैदान उतारा था, जिसमें भाजपा के हरीशचंद्र मीणा जीत दर्ज हुई। 
विज्ञापन



जसकौर मीणा सांसद बनीं
इसी तरह 2019 की गणित को भी समझा जाए तो कांग्रेस ने मुरारीलाल मीणा की पत्नी सविता मीणा को चुनाव में उतारा और भाजपा ने जसकौर मीणा को पर को उनके सामने खड़ा किया, जिसमें जसकौर मीणा ने सविता मीणा को 78444 मतों से चुनाव हरा दिया और जसकौर मीणा सांसद बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 5 प्रत्याशी मैदान में
अब 2024 दौसा लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। कहने को तो चुनावी मैदान में 5 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां भाजपा से कन्हैयालाल मीणा, कांग्रेस से मुरारी लाल मीणा, बसपा से सोनू कुमार धानका और निर्दलीय प्रत्याशी मोहन लाल मीणा और डॉ. रामस्वरूप मीणा चुनावी मैदान में डटे हैं।

मुरारी मीणा माहिर खिलाड़ी
उधर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार मुरारी लाल मीणा चार बार के विधायक होने के साथ वर्तमान में भी दौसा विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के विधायक चुने गए हैं। मुरारी लाल मीणा को राजनीति का माहिर खिलाड़ी भी माना जाता है। वे तत्कालीन गहलोत सरकार में कृषि विपणन राज्य मंत्री रहे हैं और उन्हें सचिन पायलट का करीबी नेता भी कहा जाता है।

मीणा मतदाताओं का अच्छा खासा दखल
इधर, भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा भी कम नहीं हैं। चार बार बस्सी विधानसभा से विधायकी के साथ मंत्री भी रह चुके हैं। कन्हैयालाल मीणा भाजपा की भैरोसिंह शेखावत सरकार में मंत्री रहे है। कन्हैया लाल मीणा की छवि भी राजनीति के क्षेत्र में साफ सुथरी मानी जाती है। दौसा लोकसभा सीट पर सीधी टक्कर भाजपा के कन्हैया लाल मीणा और कांग्रेस से प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा में होगी और मुकाबला भी कड़ा होगा। क्योंकि यह सीट एसटी है और मीणा मतदाताओं का इस सीट पर अच्छा खासा दखल रहता है। 

 2019 में 62% की हुई थी वोटिंग
वर्ष 2019 में भाजपा सांसद जसकौर मीणा कुल 548733 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीणा 470289 को मत मिले थे। हार का अंतर 78444 मतों से रहा है और वोट प्रतिशत 62% था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed