फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan News: Used to hide stolen mobile phones on OLX, police arrested 6 miscreants

Rajasthan News: चोरी के मोबाइल OLX पर लगाते थे ठिकाने, पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 04:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 04:13 PM IST
सार

Dausa: बीते दिनों शहर में मोबाइल दुकान के शटर तोड़कर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये मोबाइल चोर OLX पर फर्जी आईडी बनाकर चोरी के मोबाइल ठिकाने लगाते थे। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Used to hide stolen mobile phones on OLX, police arrested 6 miscreants
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते दिनों दुकान का शटर तोड़कर 40 लाख रुपये के मोबाइल चोरी करने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साधनों के आधार पर इन अभियुक्तों को धरदबोचा। ये शातिर बदमाश मोबाइल चुराने के बाद OLX पर फर्जी आईडी बनाकर बेचने का काम करते थे।

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि चोरी, नकबजनी की वारदातों का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्यवाहक कालूराम मीना की निगरानी में टीम गठित की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त दीपक, अमरसिंह, याकूब, गौरव, शुभम व कौशल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बीती 11 फरवरी को खारी कोठी मोहल्ला निवासी अनिल कुमार पुत्र उगन्तालाल गुर्जर ने थाना कोतवाली, दौसा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी सीएम टॉवर स्थित मोबाइल की दुकान से अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अलग-अलग कंपनियों के करीब 40 लाख रुपये के मोबाइल चुरा लिए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए डीएसटी टीम व साइबर टीम की सहायता से चोरी की इस वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये बदमाश दिन में बाजारों में घूमकर मोबाइल दुकानों की रेकी करते थे और मौका देखकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद ये बदमाश इन महंगे मोबाइलों को ओएलएक्स पर फर्जी आईडी बनाकर बेचान करते थे और ग्राहकों को फर्जी बिल भी उपलब्ध करवाते थे ताकि कोई शक ना हो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed