फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan News: Protest against shifting of court to new premises, lawyers climb on tank to get their demands

Rajasthan News: नए परिसर में कोर्ट शिफ्ट करने का विरोध, मांगें मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े वकील

Sat, 24 Feb 2024 08:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 08:22 AM IST
सार

Bandikui: वर्तमान न्यायालय भवन को कोलाना में बने नए न्यायालय परिसर में शिफ्ट किए जाने के विरोध में वकीलों ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि नया परिसर पूर्ण रूप से व्यवस्थित नहीं हो जाता तब तक पुराने भवन में ही काम किया जाए।

विज्ञापन
Rajasthan News: Protest against shifting of court to new premises, lawyers climb on tank to get their demands
पानी की टंकी पर चढ़े वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार देर शाम शहर के वकीलों ने न्यायालय भवन को नए भवन में शिफ्ट किए जाने को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे वकीलों का कहना है कि नए न्यायालय भवन में वकीलों के बैठने के लिए चैंबर नहीं हैं, साथ ही आमजन के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। बांदीकुई शहर से करीब 7 किमी दूर कोलाना में बने नए भवन में न्यायालय परिसर शिफ्ट किए जाने को लेकर वकीलों का कहना है कि जब तक नया परिसर सारी सुविधाओं से युक्त नहीं हो जाता तब तक उसे शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


बांदीकुई बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नवीन गुर्जर ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बांदीकुई सब डिविजनल में स्थापित न्यायालय को बसवा में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसे लेकर हमारी मांगें उच्च न्यायालय में रिट पिटीशन पेंडिंग हैं लेकिन पिछली तीन तारीखों से लगातार डेट चेंज की जा रही है। साथ ही रिट के पेंडिंग होने के बावजूद स्थानीय बांदीकुई न्यायाधीश द्वारा तीन बार न्यायालय को शिफ्ट करने के आदेश निकाले गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिट के पेंडिंग होने के कारण आदेश जारी हुए थे कि 2 मार्च को न्यायालय को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा लेकिन शुक्रवार को कोर्ट पहुंचने पर पता चला कि 26 फरवरी को ही न्यायालय नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि हम लोगों के साथ होने वाले अन्याय की पैरवी करते हैं लेकिन हमारी स्वयं की सुनवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने न्यायपालिका पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा विरोध मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन कर रहे वकीलों की समझाइश के लिए मौके पर पहुंचे बांदीकुई डीएसपी ईश्वर सिंह ने बताया कि काफी समझाइश के बाद भी वकील टंकी से नीचे नहीं उतरे हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed