फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan News: Mother and son working at a brick kiln kidnapped a 10 year old girl, now in police custody

Rajasthan News: ईंट भट्टे पर काम करने वाले मां-बेटे ने किया 10 साल की बच्ची का अपहरण, अब पुलिस हिरासत में

Sun, 17 Mar 2024 10:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 10:35 AM IST
सार

Dausa: ईंट भट्टे पर काम कर रहे मां-बेटे को वहां से एक दस वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बच्ची को लेकर मध्यप्रदेश के चित्रकूट भाग गए थे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Mother and son working at a brick kiln kidnapped a 10 year old girl, now in police custody
गिरफ्तार मां-बेटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के फुलेला ईंट भट्टा से 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसे चित्रकूट (मध्यप्रदेश) ले जाने वाले आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस को यह सफलता मिली है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार गत 3 मार्च को जिले के फुलेला ईंट भट्टे पर दो महीने से काम कर रहे मंजू गुर्जर और उसके बेटे दीपक ने यहां से एक 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे लेकर चित्रकूट भाग गए। दोनों शातिर आरोपियों ने भट्टे पर अपना नाम और पता भी गलत दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि अपहृत नाबालिग बच्ची की तलाश के लिए बसवा थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखने और तकनीकी विश्लेषण करने के बाद साइबर टीम के सहयोग से मध्यप्रदेश के चित्रकूट से इन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed