फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan News Girl Died After Getting Vaccinated Family Members Blamed Hospital in Dausa

Rajasthan: दौसा में टीका लगने से बच्ची की हुई मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर आरोप; काटा जमकर हंगामा

Sun, 11 Aug 2024 11:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 11 Aug 2024 11:56 AM IST
सार

Rajasthan: दौसा जिले के बांदीकुई में एक निजी अस्पताल में जिंदगी बचाने का टीका ही मौत का कारण बन गया। जिसके चलते नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों की मानें तो उसके जन्म के लगभग 20 मिनट बाद अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को सिरम इंस्टीट्यूट का बीसीजी और
हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया था, इसके बाद उस बच्ची की हालत बिगड़ने लगी थी।

विज्ञापन
Rajasthan News Girl Died After Getting Vaccinated Family Members Blamed Hospital in Dausa
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के बांदीकुई में टीका लगाने से नवजात की मौत मामले में परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बता दें ये पूरी घटना दौसा के बांदीकुई की है। उधर, डॉ मुकेश गोयल ने बताया कि की 8 अगस्त को हमारे अस्पताल में दो डिलीवरी हुई थी, जिनको 9 अगस्त हेपेटाइटिस बी और बीसीजी का टीका लगाया गया था।

विज्ञापन


टीका लगाने के कुछ देर बाद दोनों बच्चें बदहवास हो गए। जिनको जयपुर रेफर किया गया, जहां एक की मौत हो गई तथा दूसरा स्वस्थ है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे लोग सिरम इंस्टीट्यूट के टीके काम में लेते हैं, हो सकता है कहीं ना कहीं कोई ना कोई कमी रह गई होगी। उधर बच्चों की मौत के बाद बीते दिन मृतक बच्ची के परिजनों ने बढियाल रोड पर जाम लगा दिया, जिसके चलते बसवा और बांदीकुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ समझाइश की और जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed