फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan News: A child going to school was crushed by a school bus, the bus was not registered as Bal Vahini

Rajasthan News: स्कूल जा रहे मासूम को स्कूली बस ने रौंदा, बाल वाहिनी के रूप में नहीं था बस का रजिस्ट्रेशन

Sat, 16 Mar 2024 04:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 04:14 PM IST
सार

Dausa: जिले के भांडारेज कस्बे में एक निजी बस ने आठ वर्ष के एक मासूम को कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए घटनास्थल पर धरना दे दिया। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद धरना खत्म हो गया।

विज्ञापन
Rajasthan News: A child going to school was crushed by a school bus, the bus was not registered as Bal Vahini
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के भांडारेज कस्बे में स्कूली बस ने स्कूल जा रहे 8 वर्षीय मासूम शुभम को रौंद दिया, जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई और बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए बाजार बंद कर शव को बीच सड़क पर रखकर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घटना को लेकर धरने पर बैठे परिजनों से धरना खत्म करने की समझाइश दी लेकिन परिजन बस चालक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए लेकिन बाद में पुलिस ने बात करके मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सदर थाना ASI विजयपाल ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जिस बस से बच्चा कुचला गया है उसका बाल वाहिनी के रूप में रजिस्ट्रेशन नहीं था। साथ ही बस का इंश्योरेंस भी नहीं होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed