फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan Dausa News Child kidnapped from Mehndipur Balaji found in Bharatpur

Rajasthan: मेहंदीपुर बालाजी से अपहृत बच्चा भरतपुर में मिला, सीसीटीवी फुटेज में दिखा अपहरणकर्ता

Mon, 19 Feb 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 08:46 PM IST
सार

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी मोड़ से एक कार से सात साल के बच्चे सागर के अपहरण का मामला सामने आया था। पुलिस और परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की थी।

विज्ञापन
Rajasthan Dausa News Child kidnapped from Mehndipur Balaji found in Bharatpur
अपहृत बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मोड़ से बीते दिन सात साल के बच्चे का अपहरण हुआ था। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने उसको बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि दरअसल, शनिवार देर शाम भरतपुर के बगदारी निवासी दिनेश अपनी पत्नी सुनीता और आठ वर्षीय बेटे के साथ बालाजी दर्शनों के लिए आया था। इस दौरान दिनेश और उसकी पत्नी चाय पीने के लिए बालाजी मोड़ पर रुके थे। जबकि आठ वर्षीय बेटा गाड़ी में बैठा हुआ था। इस दौरान जब दंपती चाय पीकर गाड़ी के पास पहुंचा तो बेटे को गाड़ी से गायब देखकर माता-पिता घबरा गए। बच्चे को काफी जगह तलाश करने पर भी जब वह नहीं मिला तो, दंपती ने इसकी सूचना स्थानीय मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस को दी। आठ वर्षीय बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही मेहंदीपुर थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लिया। 
विज्ञापन


मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी बुद्धिप्रसाद ने बताया कि बच्चे की तलाशी के लिए थाना स्तर पर टीम बनाई गई साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में करीब साढ़े सात बजे एक संदिग्ध व्यक्ति कार के पास घूमता हुए नजर आया। कुछ देर बाद वही संदिग्ध व्यक्ति अपने चेहरे को कपड़े से छुपाकर बच्चे को अपने साथ ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बुद्धिप्रसाद ने बताया कि अपहृत बच्चे की तलाश के लिए टीम गठित कर कई जगह भेजी गई। बच्चे को बगदारी से दस्तयाब कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अपहरणकर्ता बच्चे को बगदारी में छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed