{"_id":"66ab151c0aa9afb269090e24","slug":"rajasthan-brahmin-community-will-organize-mahakumbh-before-dausa-assembly-by-election-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा विधानसभा उपचुनाव से पहले ब्राह्मण समाज करेगा महाकुंभ, एक सितंबर को होगा शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा विधानसभा उपचुनाव से पहले ब्राह्मण समाज करेगा महाकुंभ, एक सितंबर को होगा शक्ति प्रदर्शन
Thu, 01 Aug 2024 10:24 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:24 AM IST
सार
ब्राह्मण नेताओं ने बताया कि नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए समाज में सदैव सजकता की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखकर ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज में बढ़ने वाली कुरीतियाें को रोका जा सके।
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज करेगा महाकुंभ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राह्मण समाज ने विधानसभा उपचुनाव से पहले एक सितंबर को दौसा में ब्राह्मण महाकुंभ के आयोजन का एलान किया है। समाज में फैली बुराइयों को मिटाने के लिए समस्त ब्राह्मण समाज एकजुट होगा।
विज्ञापन
ब्राह्मण नेताओं ने बताया कि नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए समाज में सदैव सजकता की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखकर ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज में बढ़ने वाली कुरीतियां विराट रूप धारण करें उससे पहले ही उन्हें रोका जा सके। समाज में आने वाली कुरीतियों को एक व्यक्ति द्वारा रोका नहीं जा सकता, इसके लिए सामाजिक स्तर पर सतत प्रयास करने की जरूरत होती है। सामयिक निर्णय, सामूहिक सुझाव, सामूहिक प्रयासों के द्वारा ही कुरीतियों पर विजय पाया जा सकता है।
विज्ञापन
भ्रूण हत्या, नशीले मादक, द्रव्य पदार्थों का बढ़ता दुष्प्रभाव, विधवा महिला का सामाजिक सम्मान, बाल विवाह पर रोक, बालिका शिक्षा पर बल, दहेज लेना देना सामाजिक अभिशाप, मृत्यु भोज, पगड़ी पर अपव्य आपराधिक प्रवृत्तियोंत्तियों से सावधान करना, साइबर क्राइम के प्रति सजक और सावधान युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सहित अनेक ऐसी कुरीतियां व बुराइयां हैं जो धीरे-धीरे बढ़ती जाती हैं। जिनका समय-समय पर निस्तारण, समाधान होना अत्यंत आवश्यक होता है। इसी को ध्यान में रखकर ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्राह्मण समाज शामिल होगा। इस दारौन तय किया जाएगा कि इन बुराइयों से किस स्तर से कैसे निपटा जाए। साथ ही बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार किस तरह दिया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके।
विज्ञापन
लेकिन, सियासी गलियारों में इस महाकुंभ को दौसा विधानसभा उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उपचुनाव से पहले इसे ब्राह्मण समाज का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।