फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan: ACB raid on Dr. Dinesh Meena's premises in Dausa; Documents worth crores of a dozen lands found

Rajasthan: डॉ. दिनेश मीणा के ठिकानों पर ACB की छापेमारी; दर्जन भर जमीनों के करोड़ों की कीमत के दस्तावेज मिले

Wed, 13 Mar 2024 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 13 Mar 2024 09:06 PM IST
सार

Dausa ACB Raid: आय से अधिक संपत्ति के मामले में डॉक्टर दिनेश मीणा के ठिकानों पर एसीबी ने छापामारी की। इस दौरान एजंसी को 13 आवासीय भूखंडों सहित कृषि भूमि के दस्तावेज मिले, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Rajasthan: ACB raid on Dr. Dinesh Meena's premises in Dausa; Documents worth crores of a dozen lands found
आरोपी डॉ. दिनेश मीणा और उनके ठिकानों पर छापे मारने पहुंची एसीबी टीम - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले सहित जयपुर स्थित ठिकानों पर बुधवार को हुई ACB की छापामारी में आय के अनुपात से कहीं अधिक संपत्तियों का खुलासा हुआ है। दरअसल, महवा अस्पताल में तैनात डॉक्टर दिनेश मीणा के आवास सहित अन्य ठिकानों पर छापामारी कर ACB की जयपुर टीम मीणा के कई ठिकानों से कागजात इकट्ठे कर जयपुर ले गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एजंसी की इंटेलिजेंस इकाई द्वारा कुछ सूत्र जुटाए गए। उसके आधार पर एसीबी की विशेष अनुसंधान विभाग जयपुर और विभिन्न टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। इसके तहत एसीबी जयपुर टीम ने दौसा जिले में बुधवार को जिला चिकित्सालय महवा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मीणा के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

 
दरअसल, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय द्वारा डॉ. दिनेश कुमार मीणा चिकित्सा अधिकारी, राजकीय चिकित्सालय, महवा, जिला दौसा के खिलाफ शिकायत का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान आय से अधिक परिसंपत्तियां होने का मामला सामने आने पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इसके बाद विशेष अनुसंधान विंग जयपुर के अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में इंटेलिजेंस यूनिट के सहयोग से एसीबी की विभिन्न टीमों द्वारा बुधवार की सुबह महवा, दौसा और जयपुर शहर के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई। इसके बाद ब्यूरो की प्रथम सूचना रिपोर्ट के प्राथमिक आकलन और अब तक मिले दस्तावेजों के अनुसार डॉ. दिनेश मीना द्वारा अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम से अनेक परिसंपत्तियां अर्जित करने की सूचना है, जो उनकी वैध आय के अनुपात से कहीं अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, आरोपी चिकित्साधिकारी द्वारा अपनी अवैध आय को जयपुर शहर, आसपास में आवासीय, व्यावसायिक भूखंडों, फ्लैटों और इंश्योरेंस में निवेश करने का मामला सामने आया है। उधर, आरोपी डॉ. मीणा और उसके परिजनों के नाम से विभिन्न स्थानों पर स्थित करीब 13 आवासीय और कृषि भूखंडों के दस्तावेज तथा चल-अचल संपत्तियों का पता चला है, जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपयों में आंकी जा रही है।
 
एसीबी उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह के निर्देशन में एसीबी की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है, जिसमें और अधिक परिसंपत्तियों का पता चलने की संभावना है। आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण पीसी एक्ट में दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि एसीबी की हेल्पलाइन नं. 1064 और Whatsapp हेल्पलाइन नं. 94135-02834 पर 24x7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed