फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Information received about drowning of missing boy, police engaged in search

Dausa News: बालक को लापता मानकर ढूंढ रही थी पुलिस, 21 दिन बाद दोस्त ने बताया बांध में नहाते समय डूब गया निक्की

Sun, 25 Aug 2024 10:36 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 10:36 PM IST
सार

दौसा के थाना कोतवाली इलाके में 21 दिन पहले घर के बाहर से लापता बालक की तलाश में अचानक नया मोड़ आ गया, जिसके बाद अब बालक की मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Dausa News: Information received about drowning of missing boy, police engaged in search
लापता बालक निक्की बैरवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के थाना कोतवाली क्षेत्र में 21 दिन पहले लापता हुए 12 वर्षीय निक्की बैरवा के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। निक्की की मां ने 5 अगस्त को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को निक्की के एक दोस्त ने खुलासा किया कि 4 अगस्त को निक्की और उसके दो साथी नामोलाव बांध पर नहाने गए थे, जहां निक्की डूब गया था। इस जानकारी के बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने नामोलाव बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना के बाद से निक्की के परिजन बेहद दुखी हैं, और सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय निक्की बैरवा की मां निशा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा घर के बाहर से लापता हो गया है। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि निक्की हाफ पैंट और क्रीम कलर की टी-शर्ट पहने हुए था। चार अगस्त की शाम को घर के पास से गुम हो गया था। 
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत के बाद से ही बालक की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। परिजनों ने बच्चे की फोटो लगे पंप्लेट व पोस्टर बनवाकर अलग-अलग शहरों में चस्पा भी किए थे। लेकिन बच्चे का कोई भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में 21 दिन बाद मामले में नया खुलासा हुआ, जिसमें पता चला कि बालक 21 दिन पहले बांध में डूब गया था। घटन का खुलासा उसके दोस्त ने किया। रविवार को कोतवाली पुलिस को बालक के दोस्त ने बताया कि निक्की बैरवा और उसके दो साथी 4 अगस्त को नामोलाव बांध पर नहाने गए थे, जहां निक्की बैरवा पानी में डूब गया था। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने अब निक्की बैरवा के शव की तलाश में जुट गई है। रविवार को कोतवाली थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सुबह करीब 10 बजे से नामोलाव बांध में सर्च ऑपरेशन चलाकर बालक की तलाश शुरू की, लेकिन पुलिस और एसडीआरएफ टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। थानाधिकारी हीरालाल सैनी का कहना है कि सोमवार से सुबह से फिर तलाश सर्च ऑपरेशन जारी किया जाएगा। वहीं घटना की ये नहीं जानकारी सामने आने के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed