फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Police achieve major success two thieves involved in three separate incidents arrested

Dausa News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन अलग-अलग वारदातों अंजाम देने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 08:00 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 08:00 PM IST
सार

Dausa News: जिले में तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी मंगलवार को की है।
 

विज्ञापन
Dausa Police achieve major success two thieves involved in three separate incidents arrested
दौसा पुलिस के हत्थे चढ़े चोर

विस्तार

दौसा जिले की मंडावर थाना पुलिस ने चोरी की 3 अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम 23 दिसंबर का है, इस संबंध में श्याम शर्मा और उदय सिंह बैरवा निवासी पाखर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश उनके मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए का जेवरात व नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर बनाई गई थी विशेष टीम
एसपी सागर राणा के निर्देशन में थाना इंचार्ज प्रवीण कुमार ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। तकनीकी संसाधनों और सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य जुटाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर लूटे 21 हजार रुपए, शिकायत करने से नाराज थे युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी मानसिंह उर्फ नहने जाटव निवासी नयागांव थाना हलैना भरतपुर और भोजराज मीना निवासी सिरस थाना वैर भरतपुर हाल निवासी नगली मेघा थाना बड़ौदा मेव अलवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोजराज उर्फ भोजा ने गढ हिम्मतसिंह गांव में स्कूल से इनवर्टर की बैटरी चोरी, पाखर चौडाकी और रसीदपुर गांव में बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed