{"_id":"69c4a9f1b34dc0f25d00a91b","slug":"one-person-died-and-four-were-injured-in-separate-accidents-an-e-rickshaw-driver-died-after-colliding-with-a-tractor-dausa-news-c-1-1-noi1437-4092420-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: दौसा में दो भीषण सड़क हादसे, लापरवाही ने ली एक जान; कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: दौसा में दो भीषण सड़क हादसे, लापरवाही ने ली एक जान; कई घायल
Thu, 26 Mar 2026 10:49 AM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:49 AM IST
सार
दौसा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने गंभीर हालात पैदा कर दिए। पहले हादसे में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-थ्रेसर की टक्कर में चालक महेश योगी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हैं। पहला हादसा हरिपुरा मोड़ के पास हुआ, जहां दौसा से मालपुरिया जा रहा एक ई-रिक्शा आगे चल रहे ट्रैक्टर-थ्रेशर से जा भिड़ा। दोनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा चालक महेश योगी और सवारी मनबो देवी मीणा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान महेश योगी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
ट्रक और टेम्पो आपस में टकराए
दूसरा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांडारेज मोड़ के पास हुआ, जहां एक ट्रक, टेम्पो और रोडवेज बस आपस में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिकंदरा की ओर से आ रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाही बरतते हुए पहले सड़क किनारे खड़े टेम्पो को टक्कर मारी, और फिर दौसा से सिकंदरा जा रही बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार गूंज उठी।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस का बड़ा दांव; हर ग्राम पंचायत में बनेगी कमेटी, 5 लाख पदाधिकारी नियुक्त होंगे
विज्ञापन
इस हादसे में टेम्पो चालक मुरारी लाल, धारासिंह और रोडवेज बस चालक उमरसिंह जाट घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात को सामान्य किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन