फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Pregnant woman denied doctor during delivery, CMHO pulls up staff over night duty negligence

Dausa News: डिलीवरी के लिए पहुंची गर्भवती को नहीं मिला डॉक्टर, नाइट ड्यूटी में लापरवाही पर CMHO ने लगाई क्लास

Wed, 21 Jan 2026 06:57 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 21 Jan 2026 06:57 PM IST
सार

जिले के मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर कर दी है। रात में प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती महिला को बिना इलाज लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Dausa News: Pregnant woman denied doctor during delivery, CMHO pulls up staff over night duty negligence
अस्पताल का निरीक्षण करते सीएचएमओ

विस्तार

गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर लेकर पहुंचे परिजनों को अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला और उन्हें मजबूरन दूसरे अस्पताल जाना पड़ा। नाइट ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की गैरमौजूदगी की शिकायत सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल प्रशासन की क्लास लगा दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे एक गर्भवती महिला को परिजन डिलीवरी के लिए सीएचसी मानपुर लेकर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल में नाइट शिफ्ट के दौरान एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजन महिला को मजबूरी में सिकराय उप जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बुधवार को बिना पूर्व सूचना सीएचसी मानपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का जायजा लिया और नाइट ड्यूटी से संबंधित शिकायत की पुष्टि के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी, जिसमें डॉक्टरों की अनुपस्थिति सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात 007 गैंग का सरगना गिरफ्तार, 48 मामलों में वांछित था

निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर सीएमएचओ ने अस्पताल प्रभारी सहित चिकित्सकों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस दौरान यह भी पाया गया कि कुछ कर्मचारी निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे थे।


सीएमएचओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल का गेट किसी भी समय बंद नहीं मिलना चाहिए और रोस्टर के अनुसार प्रत्येक शिफ्ट में डॉक्टर की मौजूदगी अनिवार्य की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ ने बताया कि हाल के दिनों में सीएचसी मानपुर में ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इससे पहले भी तीन घंटे तक अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं रहने का मामला सामने आ चुका है। ऐसी लापरवाहियों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आमजन को समय पर और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed