फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   MLA Rajendra Pradhan inspected Khedla, Pavata, Health Center

Dausa: विधायक राजेंद्र ने खेडला व पावटा स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

Tue, 01 Oct 2024 07:21 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 07:21 PM IST
सार

Rajasthan: दौसा जिले के महुवा से विधायक राजेंद्र प्रधान ने महुवा उपखंड क्षेत्र के क्षेत्र खेडला, पावटा स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर प्रदान करने के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
MLA Rajendra Pradhan inspected Khedla, Pavata, Health Center
विधायक राजेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दौसा जिले के महुवा से विधायक राजेंद्र प्रधान ने महुवा उपखंड क्षेत्र के क्षेत्र खेडला, पावटा स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर प्रदान करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


प्रधान राजेंद्र मीणा ने बताया कि महुवा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विधायक राजेन्द्र प्रधान लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने सोमवार सुबह बडागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां वार्डों का दौरा कर मरीजों के लिए चिकित्सा बंदोबस्तों का जायजा लिया। साथ ही चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए कि वे मरीजों के साथ सहानुभूति और संवेदनशीलता से पेश आएं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान खेडला अस्पताल में तैनात एसएमओ डॉ नरेन्द्र सिंह व एएनएम निर्मला अनुपस्थित मिली। इस पर विधायक राजेंद्र प्रधान ने ब्लॉक बीसीएमएचओ डॉक्टर रोहित शर्मा को अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पावटा का भी औचक निरीक्षण किया, जहां माकूल बंदोबस्त मिलने पर विधायक ने चिकित्साकर्मियों को सेवा भावना से काम करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed