{"_id":"6615294e3684bf1c8e05c27d","slug":"ls-election-2024-despite-bjp-s-clear-stand-congress-raised-the-issue-of-reservation-elections-took-a-new-tu-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Election 2024: BJP के स्पष्ट रुख के बावजूद कांग्रेस ने दी आरक्षण के मुद्दे को हवा, चुनावों ने लिया नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Election 2024: BJP के स्पष्ट रुख के बावजूद कांग्रेस ने दी आरक्षण के मुद्दे को हवा, चुनावों ने लिया नया मोड़
Tue, 09 Apr 2024 05:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 05:47 PM IST
सार
इस बार के लोकसभा चुनावों में प्रदेश में एक नए मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। मुद्दा है आरक्षण का, जिसे कांग्रेस ने यह कहते हुए हवा दी है कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म कर देगी। अब इसकी सफाई में भाजपा के नेता जनता को विश्वास में लेने के लिए कसमें खा रहे हैं कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबकी बार राजस्थान के लोकसभा चुनावों ने एक नया मोड़ ले लिया है, जिसके चलते आरक्षण को लेकर एक नया मुद्दा छिड़ गया है। दरअसल कांग्रेस ने यह कहते हुए कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो आरक्षण खत्म कर देगी, जनता के बीच माहौल गर्मा दिया है। अब भाजपा के नेता कसमें खाकर लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि मोदी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
दौसा जिले के लालसोट में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने जनसभा में मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं पपलाज माता की कसम खाकर कहता हूं कि मोदी सत्ता में आए तो आरक्षण के साथ किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इसी पर पलटवार करते हुए पूर्व गहलोत सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि यदि मोदी सरकार फिर से सत्ता में आई तो संविधान को बदलकर रख देगी ऐसे में आरक्षण स्वत: ही खत्म हो जाएगा। साथ ही ये संविधान में ऐसे बदलाव कर देंगे, जिससे रूस और चीन की तरह शायद भारत में भी चुनाव ही ना हों।
विज्ञापन
सत्ता के गलियारों से निकलकर देश के विकास के मुद्दे को लेकर लड़ा जाने वाला लोकसभा चुनाव अब आरक्षण के मुद्दे के इर्द-गिर्द घूम रहा है, जबकि भाजपा स्पष्ट कर चुकी है कि सरकार बनने के बाद भी आरक्षण के साथ किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। लेकिन लगता है मुद्दों की कमी के चलते कांग्रेस इसे लगातार मुद्दा बना रही है, जिसके चलते देश का इतना बड़ा चुनाव आरक्षण की लड़ाई पर आकर ठहरता नजर आ रहा है।