फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   tragic Accident Claims Lives of Two Brothers Joy Turns into Mourning Children Lose Their Father

Dausa News: दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, मातम में बदली खुशियां; बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 14 Apr 2026 04:55 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 04:55 PM IST
सार

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर कंटेनर और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार शादी के बाद खाटूश्यामजी के दर्शन करके लौट रहा था। हादसे के बाद घर में मातम पसरा है और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

विज्ञापन
tragic Accident Claims Lives of Two Brothers Joy Turns into Mourning Children Lose Their Father
मृतक श्याम सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। कंटेनर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह हादसा रामपुरा गांव के पास उस समय हुआ, जब उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के मंगलपुर गांव निवासी एक परिवार शादी की रस्म पूरी करने के बाद खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे कंटेनर से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में दो लोगों ने गंवाई जान
इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय गौरव नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई श्याम सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतकों के चाचा चिंटू नायक ने बताया कि उनके पिता रामस्वरूप नायक का पहले ही निधन हो चुका था। ऐसे में परिवार की पूरी जिम्मेदारी दोनों भाइयों पर थी। श्याम सिंह के तीन छोटे बच्चे और एक बेटी हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।


ये भी पढ़ें-  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में महिला और बच्चे समेत तीन की मौत, 30 लोग घायल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बच्चे भी गहरे सदमे में हैं। आसपास के लोग और रिश्तेदार लगातार परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed