फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Municipal Council contractors boycott new tenders, old payment is stuck for one and a half years

Dausa News : नगर परिषद ठेकेदारों ने किया नए टेंडरों का बहिष्कार, डेढ़ साल से अटका पड़ा है पुराना भुगतान

Sat, 28 Sep 2024 11:28 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2024 11:28 AM IST
सार

डेढ़ साल निकलने के बाद भी अब तक पूरा भुगतान नहीं होने के चलते नगर परिषद के ठेकेदारों ने आठ नए टेंडरों का काम बहिष्कृत कर दिया है। ठेकेदारों ने मांग की है कि पहले पुराना बकाया भुगतान पूरा किया जाए तभी काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Dausa News: Municipal Council contractors boycott new tenders, old payment is stuck for one and a half years
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा नगर परिषद कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने आज एकमत होते हुए नगर परिषद के आठ टेंडरों को बहिष्कृत करते हुए पुराना भुगतान पूरा करने की मांग उठाई है। डेढ़ साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी ठेकेदारों का पुराने काम का भुगतान अभी तक बाकी है, जिसके भुगतान की मांग को लेकर नगर परिषद ठेकेदारों ने नए टेंडरों का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


नगर परिषद कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बबली प्रसाद सैनी ने बताया कि सभी संवेदकों का 2 वर्ष पुराना लगभग 15 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया चल रहा है, जिसके संदर्भ में कांट्रेक्टर एसोसिएशन द्वारा लिखित में तत्कालीन उपखंड अधिकारी, आयुक्त, सभापति और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर अवगत करवाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उधर नगर परिषद के ही ठेकेदार मोतीलाल मीणा का तो यह भी आरोप है कि नगर परिषद और तत्कालीन एसडीओ दौसा के पास नगर परिषद आयुक्त का चार्ज होने की वजह से पिछले दिनों आए बजट को उन्होंने अपने चहेतों को बांट दिया और बाकी ठेकेदार देखते ही रह गए। इसी से गुस्साए ठेकेदारों ने आज यह बड़ा निर्णय लेकर नगर परिषद के आठ कामों के होने वाले टेंडर का बहिष्कार कर दिया। यदि 30 सितंबर तक उनकी भुगतान की मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 30 सितंबर से तमाम ठेकेदार नगर परिषद पर धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed