{"_id":"69e38e5f034f5df4e00378a6","slug":"goat-herders-son-becomes-ras-currently-serving-as-cdpo-dreams-of-becoming-an-ias-officer-dausa-news-c-1-1-noi1437-4182155-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पिता चराते हैं बकरियां, बेटा बना RAS अधिकारी, अब IAS की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पिता चराते हैं बकरियां, बेटा बना RAS अधिकारी, अब IAS की तैयारी
Sun, 19 Apr 2026 08:40 AM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:40 AM IST
सार
Dausa News: दौसा जिले के बसवा निवासी सुशील कुमार मीणा ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। वे वर्तमान में CDPO के पद पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और इससे पहले भी RAS में चयनित हो चुके हैं। एसटी श्रेणी में उन्होंने तीसरी रैंक और सामान्य वर्ग में 236वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
सुशील कुमार मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के बसवा निवासी सुशील कुमार मीणा ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उनकी दूसरी बार की सफलता है। उन्होंने एसटी कैटेगरी में तीसरी रैंक और सामान्य वर्ग में 236वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
पिता बकरियां चराकर करते हैं आजीविका
सुशील कुमार मीणा बसवा के छापोला निवासी छुट्टन लाल मीणा के पुत्र हैं। उनके पिता बकरियां पालकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सुशील की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाने की प्रबल इच्छा है। उनके पिता छुट्टन लाल मीणा ने बताया कि उनकी लंबे समय से इच्छा थी कि उनका बेटा आईएएस बने।
विज्ञापन
CDPO के पद पर हैं कार्यरत
वर्तमान में सुशील कुमार मीणा महिला एवं बाल विकास अधिकारी (CDPO) के पद के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें RAS परीक्षा में सफलता मिली थी, लेकिन बेहतर रैंक न मिलने के कारण उन्होंने दोबारा प्रयास किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आरएएस में चयनित होकर दो बेटियों ने जिले का नाम किया रोशन, वर्तमान में दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत
आईआईटी में रह चुके हैं टॉपर
सुशील कुमार मीणा आईआईटी टॉपर रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में नवोदय विद्यालय से पढ़ाई पूरी की थी, जहां वे टॉपर छात्रों में शामिल थे। बसवा क्षेत्र से इस स्तर की सफलता हासिल करने वाले वे पहले छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन