{"_id":"69639b625750e6c97a05f090","slug":"deputy-cm-dr-premchand-bairwa-said-we-have-endured-injustice-deprivation-and-neglect-for-many-generations-dausa-news-c-1-1-noi1437-3830081-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: 'हमने कई पीढ़ियों तक अन्याय, अभाव और उपेक्षा को सहा', दौसा में बोले डिप्टी सीएम बैरवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: 'हमने कई पीढ़ियों तक अन्याय, अभाव और उपेक्षा को सहा', दौसा में बोले डिप्टी सीएम बैरवा
Sun, 11 Jan 2026 07:20 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:20 PM IST
सार
Dausa: डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बैरवा छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैरवा समाज की कई पीढ़ियों ने अन्याय, अभाव और उपेक्षा सहा है।
विज्ञापन
दौसा डिप्टी सीएम का स्वागत करते समाज के लोग
विस्तार
डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा रविवार को दौसा पहुंचे। यहां उन्होंने लालसोट रोड स्थित बैरवा छात्रावास में आयोजित स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बैरवा समाज की कई पीढ़ियों ने अन्याय, अभाव और उपेक्षा सहा है। एक युवा ने समाज के साथ होने वाले अन्याय की बात उठाई, लेकिन यह देखकर गर्व होता है कि समाज शिक्षा के माध्यम से समाधान की ओर बढ़ रहा है।
बाबा साहब का जीवन प्रेरणास्रोत
बैरवा ने कहा कि बाबा साहब का संपूर्ण जीवन समतामूलक समाज की स्थापना और लोक-कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका महान जीवन लोकतांत्रिक चेतना से दीप्त है और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की शिक्षा और संघर्षों से हमें समाज में मानवता और समानता की सीख मिलती है।
बाबा साहब का मंत्र: शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो
डॉ. बैरवा ने बताया कि बाबा साहब ने अपना जीवन शिक्षा के प्रसार, सामाजिक भेदभाव के अंत और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा, "यदि समाज के किसी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो मेरे पास आएं, उसका समाधान करूंगा।"
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आदिवासी नेता महेंद्रजीत करेंगे कांग्रेस में घर वापसी! प्रदेश प्रभारी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
मनरेगा पर टिप्पणी
पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय मनरेगा का नाम जवाहर रोजगार योजना था, जिसे बाद में बदलकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना किया गया। इसमें पहले कई कमियाँ थीं, जिन्हें सुधारते हुए नाम बदला गया। इस फैसले से मजदूरों को पहले से अधिक दिनों तक रोजगार मिलेगा।