फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Delhi-Mumbai Expressway Turns Deadly 158 Lives Lost in Accidents Reason Behind This Carnage News in Hindi

Rajasthan: हादसों का हाइवे बना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, अकेले दौसा में 50 से ज्यादा मौतें, 9 है डेंजर पॉइंट

Tue, 17 Sep 2024 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Sep 2024 02:56 PM IST
सार

Delhi-Mumbai Expressway: देश का सबसे बड़ा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे राजस्थान में हादसों का हाईवे बना हुआ है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में अब तक 158 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले दौसा में ही 50 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। आखिर पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में इतने हादसें क्यों हो रहे हैं, इस खबर में जानतें है विस्तार से…

विज्ञापन
Delhi-Mumbai Expressway Turns Deadly 158 Lives Lost in Accidents Reason Behind This Carnage News in Hindi
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सात जिलों से गुजर रहे 373 किलोमीटर लंबे 8 लेन वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसों का हाइवे बनता जा रहा है। प्रदेश के दौसा व अलवर में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं और लोगों की जान चली जाती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि देश के सबसे महंगे एक्सप्रेस-वे में आखिर इतने हादसे होते क्यों है।

विज्ञापन


दरअसल, एक्सप्रेस-वे पर कई जगह एनीमल पास या फिर अंडरपास बनाए गए हैं। कई अंडरपास घुमाव वाली जगहों पर भी हैं। इन्हें बनाने में पूरे पैरामीटर का ध्यान रखा गया है। लेकिन, जब कोई वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड को क्रॉस करते हुए इन अंडरपास के ऊपर से गुजरता है तो उस वाहन का बैलेंस बिगड़ जाता है, ऐसे में हादसों की संभवाना ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ओवर स्पीड बन रही मौत की वजह
एक और बात जो इन हादसों की वजह बनती जा रही है वो है इस एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीड को लेकर। दरअसल, एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट की सबसे बड़ी वजह है वाहनों का स्पीड लिमिट क्रॉस करना। यहां कई वाहनों की स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी कहीं अधिक की रही है। साथ-साथ तेज स्पीड में ही कई गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए भी देखा गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस एक्सप्रेस-वे पर जिन हादसों के सीसीटीवी फुटेज सामने आते थे, उनमें इस बात को नोटिस भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई-जून में सबसे ज्यादा हादसे और मौतें
वहीं, एक स्टडी में सामने आया कि इस एक्सप्रेस-वे पर सबसे ज्यादा हादसे मई और जून के महीने में हुए हैं। यहां अधिकांश हादसों की वजह एक्सप्रेस-वे पर टायरों का ब्रस्ट होना यानी फटना बताया गया है।

दौसा-अलवर में सबसे ज्यादा हादसे
वहीं, अलवर में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे को सुपर एक्सप्रेस वे भी कहा जाता है। इस पर गाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं। एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान के अलवर व दौसा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। इसका मुख्य कारण एक्सप्रेस-वे पर सड़क का ऊंचा नीचा होना, खराब बैलेंस व गड्ढे हैं।   

गाड़ी का हवा में उछलता हुआ वीडियो वायरल
बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी का हवा में उछलता हुआ वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। यह घटना अलवर क्षेत्र बताई जा गई थी। इसमें तेज रफ्तार गाड़ी अचानक रोड की बैलेंसिंग खराब होने के कारण पीछे से हवा में उछल गई और कुछ देर तक हवा में उछलती रही।


एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बना
इस एक्सप्रेस-वे को बनाने में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की लागत आई है। 12 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। उस समय इसे देश की आधारभूत संरचना का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया था। लेकिन, कुछ ही महीनों में बारिश ने इस निर्माण की वास्तविकता को उजागर कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed