फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa woman had gone to NGO office to seek help now case of rape has been registered

Dausa News: NGO कार्यालय में मदद की गुहार लगाने गई थी महिला, अब दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया

Wed, 21 Feb 2024 06:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 06:50 PM IST
सार

प्रदेश भर में दुष्कर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ते अपराध पर प्रदेश की डबल इंजन की भजनलाल सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। लेकिन इसी बीच दौसा जिले की एक विधवा महिला ने महवा थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Dausa woman had gone to NGO office to seek help now case of rape has been registered
महवा थाना, दौसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के महवा थाने में दर्ज रिपोर्ट में विधवा महिला ने बताया, करीब 15 दिन पहले गिर्राज जी की परिक्रमा से वापस लौटते वक्त महवा बस स्टैंड पर एक पर्चा मिला था। इसमें गरीब और विधवा बेटियों की शादी के लिए यह संस्था मदद करती है, ऐसा लिखा था। विधवा महिला ने पर्चे पर दिए गए नंबरों पर काल कर जानकारी मांगी थी। संस्था के नंबर पर काल करने पर ऑफिस आने को कहा गया। लेकिन महिला की तबियत खराब होने के चलते नहीं जा सकी। गत 17 फरवरी दो अलग-अलग नंबरों से विधवा महिला के पास कॉल आया और सोमवार को संस्था आफिस आने के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन


महिला की माने तो 19 फरवरी सुबह करीब 10 बजे दौसा में बस से रवाना होकर महवा बस स्टैंड संस्था के नंबर पर कॉल किया तो महिला से ऑटो वाले से बात करने के लिए कहा। ऑटो वाले ने मंडावर रोड स्थित संस्था के ऑफिस के समीप पर छोड़ दिया। मंडावर रोड स्थित संस्था का ऑफिस दूसरी मंजिल से उतरकर महिला को लेने आ गया, महिला ऊपर ऑफिस में चली गई।
विज्ञापन


मामला दर्ज करवाने वाली महिला ने कहा कि उस आदमी का नाम नहीं जानती। सिर्फ शक्ल से पहचान कर सकती है। फिर ऑफिस में ऊपर चाय वाला चाय दे गया, हमने चाय पी। फिर बाद में दो आदमी और आए फिर उनको कल आने के लिए बोलकर वापस भेज दिया। फिर उन दोनों में से एक फिर चाय लेकर आ गया। फिर सभी ने ोबारा चाय पी और फिर ऑफिस के मालिक जिसका नाम मुझे नहीं बताया, उसने बताया कि आप चिंता न करो आप कभी आ जाना। कल आ जाना, आदि बातें की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर वो दोनों चले गए, मैं भी उनके साथ जाने लगी तो उसने कहा आप तो बैठो और मैं रूक गई। फिर उसने चाय नाश्ता के लिए फिर बोला। मैंने मना कर दिया, फिर वो बाहर जाकर आदमियों को देखने गया, जिसने वापस आकर मेरे साथ मेरी इच्छा के विरूद्ध गलत काम करते हुए बोला कि किसी को बताना मत। मैंने वीडियो बना ली है, वायरल कर दूंगा।

मामला दर्ज करवानी वाली महिला ने आगे कहा कि किसी को नहीं बताने की धमकी दी। मैं डर के मारे बस स्टैंड आ गई। मेरा बस स्टैंड तक पीछा किया, मैं बस जल्दी से बस में बैठ गई और घर आ गई मैंने किसी को नहीं बताया और वो मुझे बार-बार फोन कर धमका रहा है व टॉर्चर कर रहा है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रामचन्द्र सैनी ने बताया है महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा दिया गया है। मामले में गहनता से अनुसंधान जारी है।

कानून के दायरे में रहकर जिले को ऊंचाइयों तक पहुंचाना मकसद : आईपीएस रंजीता शर्मा
साल 2019 बैच की आईपीएस रंजीता शर्मा ने बुधवार से दौसा जिले की नई पुलिस कप्तान के रूप ने नई पारी की शुरुआत की है। रंजीता का दौसा को एसपी पद पर किसी भी जिले में दूसरा मौका है और इसे संयोग भी कहा जा सकता है कि एक तरफ जहां रंजीता को दूसरी बार एसपी पद पर तैनात किया गया है। वहीं, लगातार दौसा जिला पुलिस महकमा संभालने वाली दूसरी महिला एसपी भी हैं।


दौसा जिले में एसपी के पद पर लगातार दूसरी बार महिला के रूप में आईपीएस रंजीता शर्मा को लगाया गया है। आईपीएस रंजीता शर्मा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला अधिकारी भी हैं। रंजीता शर्मा मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव डहीना की रहने वाली हैं। पुलिस अधीक्षक पद पर ज्वाइन करते ही दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। कानून की पालना सभी के लिए जरूरी होगी। दौसा जिले को कानून व्यवस्थाओं के अनुरूप नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed