{"_id":"65ca4f629612a569e10ef999","slug":"dausa-sikrai-mla-vikram-bansiwal-says-officers-and-employees-who-do-not-work-will-be-district-bad-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारी जिला बदर होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारी जिला बदर होंगे
Mon, 12 Feb 2024 10:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:33 PM IST
सार
दौसा जिले के सिकराय विधानसभा से विधायक विक्रम बंसीवाल ने कहा, हाल ही में तबादले से रोक हटी है। लेकिन तबादलों में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। वहीं, जो अधिकारी-कर्मचारी जनता के काम नहीं करेगा, वह जिला बदर होगा।
विज्ञापन
सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के सत्ता में आने के बाद विधायक पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आने लगे हैं, जिसके चलते सोमवार को सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल क्षेत्र के दौरे पर रहे। विधायक ने अपने फार्म हाउस पर जनसुनवाई कर पीलोडी गांव में एक सुड्डा दंगल कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में टॉपर बालिकाओं को राम मन्दिर दर्शन करवाने की बात भी कही। इस मौके पर विक्रम बंसीवाल ने कहा कि सिकराय विधानसभा की बेटियों को जो 12वीं क्लास में टॉप परसेंटेज बनाएंगीं, उन्हें हवाई यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, हाल ही में तबादलों से हटीं रोक पर बोलते हुए कहा कि तबादलों में भष्टाचार नहीं चलेगा। वहीं, जो अधिकारी-कर्मचारी जनता के काम नहीं करेगा, उसे जिला बदर होना पड़ेगा। इस दौरान लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पर बोलते हुए कहा कि ये राजस्थान की पहचान है।
विज्ञापन
इस दौरान पीलोडी गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त संकाय पूर्व मंत्री गोलमा देवी की घोषणा को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। इससे पहले कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोलमा देवी, दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा ने भी शिरकत की। इस अवसर पर जिला महामंत्री लाखन सिंह पांचोली, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र पीलोडी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।