{"_id":"6669bc2149aa9edce20dfa0e","slug":"dausa-news-young-man-took-injured-to-hospital-in-highway-accident-ig-honored-him-after-seeing-his-spirit-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: हाइवे पर हुए एक्सीडेंट में घायलों को युवक ने पहुंचाया अस्पताल, जज्बा देख आईजी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: हाइवे पर हुए एक्सीडेंट में घायलों को युवक ने पहुंचाया अस्पताल, जज्बा देख आईजी ने किया सम्मानित
Wed, 12 Jun 2024 08:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:48 PM IST
सार
आज समाज के हर युवा को शुभम झालानी से प्रेरणा लेनी चाहिए और दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हुए उनकी जान बचाने का महान कार्य करना चाहिए, जिससे दुर्घटना में मरने वालों का अनुपात कम हो सकता है।
विज्ञापन
आईजी ने किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसे-जैसे कलयुग बढ़ने लगा है, लोगों के पास समय नहीं होने के साथ एक दूसरे की मदद करने के भाव भी कम होने लगे हैं। लेकिन कुछ लोग आज भी दुनिया में ऐसे हैं, जो लोगों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। समाजसेवी शुभम झालानी दौसा जिले के वह शख्स हैं, जिन्होंने 12 मई को एक्सप्रेस हाइवे पर हुए सड़क हादसे में लोगों की जान बचाने का काम किया था। वैसे तो समाजसेवी झालानी हमेशा सड़क दुघर्टना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और पुलिस के सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस के आईजी अनिल टांक ने शुभम झालानी को राजधानी जयपुर में राजस्थान पुलिस का एक मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दौसा के बांदीकुई थाने इलाके में 12 मई 2024 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। इसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। एंबुलेंस न आने पर घायलों को अपनी निजी कार से अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया था।
विज्ञापन
वहीं, पिछले दिनों दौसा के बांदीकुई थाना इलाके में आभानेरी के नजदीक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी और अन्य छह लोग जख्मी हो गए थे। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और अपने परिजन का क्रिया-कर्म करने हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन