फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Toll worker dies after being hit by a truck at Titauli toll plaza

Dausa News: टिटौली टोल प्लाजा पर हादसा, टोल कटाकर आगे बढ़े ट्रक की चपेट में आए टोलकर्मी की मौत, एक गंभीर

Sat, 08 Jun 2024 10:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Jun 2024 10:58 PM IST
सार

टिटौली टोल प्लाजा हादसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर इन टोल कर्मियों को इस तरह मस्ती करने की इजाजत टोल मैनेजर और टोल प्रशासन ने दे कैसे दी। अब ये सारा मामला जांच का विषय है कि पुलिस किन-किन तथ्यों को सामने लाकर जांच करेगी।

विज्ञापन
Dausa News: Toll worker dies after being hit by a truck at Titauli toll plaza
टोल प्लाजा पर जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट रोड स्थित टिटौली टोल प्लाजा पर दो टोल कर्मचारियों को टोल पर बने डिवाइडर पर मस्ती करना महंगा पड़ गया। हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल कटाने के बाद एक ट्रक जैसे ही आगे की ओर बढ़ा तभी टोल के डिवाइडर पर मस्ती कर रहे कर्मी ट्रक की चपेट में आ गए। एक कर्मी की तो ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन


मामला दौसा जिले के लालसोट रोड के टिटौली टोल प्लाजा का है। अपना टोल कटवाने के बाद सिग्नल से एक ट्रक आगे की ओर बढ़ा नजदीक के डिवाइडर पर मस्ती कर रहे दो टोल कर्मियों के बीच पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि दोनों के दोनों ही सड़क पर आ गए। जिनमें से एक की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाला कर्मी और जयपुर एसएमएस में घायल दोनों ही मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
विज्ञापन


नांगल थाना अधिकारी हुसैन अली ने बताया कि अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सारा मामला जांच का विषय है। टिटौली टोल का दुर्घटना के समय के वायरल वीडियो में दो कर्मी टोल के मिडलैन पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन टोल कर्मियों को इस तरह मस्ती करने की इजाजत टोल मैनेजर और टोल प्रशासन ने दे कैसे दी? क्या टोल प्रशासन की नजर में एक इंसान की जिंदगी इतनी सस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अब ये सारा मामला जांच का विषय है कि पुलिस किन-किन तथ्यों को सामने लाकर जांच करेगी और बड़ा सवाल यह है कि क्या उसे गरीब टोल कर्मी को न्याय मिलेगा जो मैसेज रिद्धि सिद्धि टोल कंपनी का कर्मचारी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed