फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Today, Prime Minister Modi's road show in Dausa, Kirori Meena mobilized the people of the society

Dausa News: आज दौसा में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, किरोड़ी मीणा ने समाज के लोगों को लामबंद किया

Fri, 12 Apr 2024 11:10 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 11:10 AM IST
सार

दौसा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से ठीक एक दिन पहले डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने समाज के लोगों को इकट्ठा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। माना जा रहा है कि डॉ. मीणा द्वारा की गई यह घेराबंदी कांग्रेस के लिए मुसीबत का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
Dausa News: Today, Prime Minister Modi's road show in Dausa, Kirori Meena mobilized the people of the society
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले जिले की मीणा हाईकोर्ट कहे जाने वाले नांगल राजावतान में आज राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने समाज के लोगों को इकट्ठा कर भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा को विजयी बनाने की बात कही।

विज्ञापन


डॉ. मीणा ने समाज को लामबंद करते हुए नांगल राजावतान के मीणा हाईकोर्ट की बैठक में कई और निर्णय लिए। उन्होंने कुछ पुराने वीडियो दिखाते हुए समाज के लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। किरोड़ी मीणा की यह घेराबंदी कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन


दौसा लोकसभा चुनाव में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की एंट्री के बाद राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते चुनाव प्रचार में नए नए रंग नजर आने लगे हैं। दौसा के नांगल प्यारीवास में आज मीणा समाज की बैठक में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की मौजूदगी में दौसा की दशा और दिशा पर भी बातें हुईं, यहां डॉ किरोड़ी मीणा समाज के लोगों के गलतफहमी दूर करते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि समाज के लोग गलतफहमी को छोड़ें, आरक्षण के साथ किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। उन्होंने ERCP को लेकर कांग्रेस की बात करते हुए यहां मौजूद पंच पटेलों को गहलोत सरकार के दौरान किए गए संघर्षों के की याद दिलाते हुए बीजेपी को वोट करने की बात कही।


आज प्रधानमंत्री का रोड शो दौसा के गांधी तिराहे से गुप्तेश्वर दरवाजे तक होना है। रोड शो से पहले मीणा की यह लामबंदी कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed