फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Suman Sharma reached Dausa to woo Brahmin voters, told Congress it was a sinking ship

Dausa News: ब्राह्मण मतदाताओं को साधने दौसा पहुंची सुमन शर्मा, कांग्रेस को बताया डूबता जहाज

Sat, 13 Apr 2024 11:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:44 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों में ब्राह्मण समाज के मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीना के समर्थन में दौसा पहुंची राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का टाइटेनिक जहाज आधे से ज्यादा डूब चुका है। ये लोग जिस जहाज पर चढ़कर नेतागिरी कर रहे हैं, उसमें देखना होगा कि अब कांग्रेसी बचे भी हैं या नहीं।

विज्ञापन
Dausa News: Suman Sharma reached Dausa to woo Brahmin voters, told Congress it was a sinking ship
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव का प्रचार अब चरम पर है। प्रदेश की दौसा लोकसभा सीट अब कांग्रेस और भाजपा के लिए बेहद खास हो गई है, जिसके चलते भाजपा के कन्हैयालाल मीना और कांग्रेस के मुरारीलाल मीना के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां दोनों ही पार्टियों ने इस सीट को मूंछ का बाल बना लिया है। दोनों ही पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को येन-केन-प्रकारेण जीत दिलवाने में लगी हैं। इसी कड़ी में ब्राह्मण समाज के मतदाताओं को साधने के लिए राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा को दौसा लोकसभा का दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन


सुमन शर्मा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं सहित बीजेपी महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर कहा कि लोकसभा का चुनाव हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। हम एक बार फिर से प्रदेश में 25 लोकसभा सीट जीतेंगे लेकिन भाजपा साल के 365 दिन काम करने वाली पार्टी है, ना कि सिर्फ चुनाव के दौरान काम करने वाली पार्टी। 
विज्ञापन


उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कांग्रेस का टाइटेनिक जहाज आधा डूब गया है। ये लोग जिस जहाज पर चढ़कर नेतागिरी कर रहे हैं, उसमें इनको देखना चाहिए कि कांग्रेसी बचे भी हैं या नहीं। हर रोज पूरा का पूरा जत्था भाजपा में शामिल हो रहा है। ऐसे में दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल को सोचना चाहिए कि जिस नाव पर वे खड़े हैं, उस पर कितनी देर खड़े रह पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष मनाने वाली कांग्रेस पार्टी कहां विलुप्त होती जा रही है। कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है, जिसे एक ही परिवार बरसों से चला रहा है। सोनिया गांधी पर निशाना लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जो उनकी राजमाता है। वो कांग्रेस को खत्म करने का संकल्प लेकर बैठी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed