फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Rajput community came out in protest against BJP

Dausa News: भाजपा के विरोध में उतरा राजपूत समाज, कहा- क्षत्राणियों और इतिहास से छेड़छाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त

Sun, 14 Apr 2024 04:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Apr 2024 04:56 PM IST
सार

राजपूत समाज ने कहा कि हमारी महिलाओं पर और हमारे समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, ये बर्दाश्त के बाहर है। रजापूत समाज ने हर जगह भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Dausa News: Rajput community came out in protest against BJP
विरोध करते राजपूत समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपूत समाज का आक्रोश भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकता है। श्रीभवानी राजपूत छात्रावास दौसा में छात्राणियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले गुजरात से भाजपा सांसद प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला के विरोध में समाज के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा के खिलाफ विरोध किया। प्रदर्शन कर टिकट काटने की मांग की है।

विज्ञापन


राजपूत समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ कि जा रही है, जिसे राजपूत समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। माधो सिंह ने बताया राजपूत समाज ने भाजपा को हमेशा ही मजबूत करने का कार्य किया है। राजपूत एक ही समाज ऐसा समाज है, जिसने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प पूरा किया। उसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता और शीर्ष नेतृत्व राजपूत समाज की उपेक्षा कर रहे हैं। ये राजपूत समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और मजबूरन हमें भाजपा का बायकाट करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इधर, प्रदेश सचिव जसवंत सिंह बांदीकुई ने कहा कि राजपूत समाज के युवाओं ने भाजपा को खड़ा करने में और संघर्ष के समय में साथ देने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी, उसके बावजूद हमारी महिलाओं पर और हमारे समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, ये बर्दाश्त के बाहर है। मजबूरन राजपूत समाज को कुछ कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव जसवंत सिंह बांदीकुई ने बताया कि गुजरात के राजकोट में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने क्षत्रिय महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके विरोध में समस्त राजपूत समाज में रोस व्याप्त है। जब तक भाजपा पुरुषोत्तम रुपाला का टिकट नहीं काटेगी ये विरोध नहीं रुकेगा। हर जगह भाजपा का बहिष्कार किया जाएगा। 

राजपूत समाज आर या पार के मूड में
साथ ही साथ प्रदेश सचिव जसवंत सिंह बांदीकुई ने बताया कि श्रीराजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं राज शेखावत जो कि राजपूत समाज की मीटिंग में राजकोट जा रहे थे। गुजरात पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर उनकी पगड़ी को उछाला है। पगड़ी क्षत्रिय समाज की स्वाभिमान मान सम्मान का प्रतीक होती है। इसके कारण पूरे हिंदुस्तान का राजपूत आक्रोशित है। सभी सामाजिक संगठनों की सहमति से इस बार राजपूत समाज आर या पार के मूड में है। राजपूत समाज के प्रतिष्ठ लोगों की पगड़ी उछालना व राजपूत महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना भारतीय जनता पार्टी को महंगा पड़ेगा।

भाजपा ने फिर दोहराई गलती
उधर प्रदेश सचिव जसवंत सिंह बांदीकुई ने कहा कि आनंदपाल प्रकरण के दौरान श्रीराजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को 45 दिन के लिए गिरफ्तार किया था। उस समय राजपूत समाज ने नारा दिया था कमल का फूल हमारी भूल जिसका परिणाम यह हुआ राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो गया था। एक बार फिर भाजपा ने वही गलती दोहराते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को नजरबंद किया। अब परिणाम भुगतने को तैयार रहें। मोदी बोलते हैं अबकी बार 400 पार लेकिन इस बार कर देंगे पार्लियामेट से बाहर।


राजपूत समाज का यह आक्रोश भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी पड़ता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां पार्टी 400 सीट जीतने का दावा कर रही है। वहीं राजपूत समाज का यह आक्रोश कहीं न कहीं नरेंद्र मोदी के 400 पार वाले नारे में विग्रह जरूर पैदा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed