फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Police took action against cultivation of ganja under the cover of wheat crop

Dausa News: गेहूं की फसल की आड़ में गांजे की खेती, पुलिस ने जब्त किया एक करोड़ रुपये का मादक पदार्थ

Sat, 30 Mar 2024 07:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Mar 2024 07:56 PM IST
सार

भक्तों की ढाणी तन बालावास में कार्रवाई करते हुए गेहूं की फसल की आड़ में की जा रही अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने कार्रवाई कर एक करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया है।

विज्ञापन
Dausa News: Police took action against cultivation of ganja under the cover of wheat crop
पुलिस ने पकड़ा मादक पदार्थ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में पुलिस ने एक करोड़ रुपये का गांज जब्त किया। पकड़े गए गांजे का वजन एक क्विंटल 88 किलो 400 ग्राम था। पुलिस थाना पापड़दा ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गांजे की ये खेती गेहूं के खेत के बीच में की जा रही थी।

विज्ञापन


29 मार्च 2024 को महावीर सिंह थानाधिकारी थाना पापड़दा को सूचना मिली कि भक्तों की ढाणी तन बालावास में जगदीश पुत्र महादेव मीना ने गेहूं की फसल में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे उगा रखे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के बाद 29 मार्च 2024 की रात से 30 मार्च 2024 के दोपहर तक लगातार कार्रवाई की गई। भक्तों की ढाणी तन बालावास में कार्रवाई करते हुए गेहूं की फसल की आड़ में की जा रही अवैध गांजे की खेती पकड़ी गई। इस दौरान मौके पर 2060 अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे और सूखे पौधे बरामद किए गए। इनका कुल वजन एक क्विंटल 88 किलो 400 ग्राम होना पाया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा की मार्केट में कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई में कुल 2060 पौधों को जब्त किया गया। साथ ही आरोपियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed