फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Police arrested interstate vehicle thief with a reward of Rs 11 thousand

Dausa News: 11 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार; प्रदेश भर के थानों में दर्ज हैं 8 मामले

Sun, 17 Mar 2024 11:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Mar 2024 11:02 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के चलते भगोड़े, स्थाई वारंटी और इनामी बदमाशों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 11 हजार के इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Dausa News: Police arrested interstate vehicle thief with a reward of Rs 11 thousand
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले की सिकंदरा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 हजार के इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर को हवालात में पहुंचाया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे की पुलिस ने भगोड़े, स्थाई वारंटी और इनामी बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अंतरराज्यीय वाहन चोर के खिलाफ बूंदी पुलिस ने 11 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी रविवार को सिकंदरा थाना पुलिस ने पकड़ कर बूंदी पुलिस को हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


उधर सिकंदरा थाना प्रभारी महावीर सिंह ने कहा कि अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना अशोक कुमार मीना पुत्र गिर्राजप्रसाद मीना जो ब्राह्मण बैराडा गांव का आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में प्रदेश भर थानों के थानों में 8 मामले दर्ज हैं। सिकंदरा थाना अधिकारी महावीर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उसने चोरी की कई वारदात के बारे में बताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को घर से उठाया 
महावीर थाना अधिकारी सिकंदरा ने बताया कि इनामी बदमाश कई सालों से फरार चल रहा था। उसकी कई दिनों से तलाश थी। ऐसे में रविवार को मुखबिर से आरोपी के घर पर होने की जानकारी मिली। जिसके चलते सूचना तंत्र को पुख्ता करने के बाद जाब्ते के साथ आरोपी के गांव ब्राह्मण बैराडा में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी को उसके घर से दस्तयाब कर बूंदी पुलिस सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed