फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News Minister Kanhaiyalal Chaudhary suspends five officials in Jal Jeevan Mission scam

Dausa News: जल जीवन मिशन घोटाले में मंत्री कन्हैयालाल ने लिया एक्शन, जलदाय विभाग के पांच अधिकारी निलंबित

Mon, 12 Feb 2024 09:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 09:58 PM IST
सार

जल जीवन मिशन में घोटाले पर मंत्री एक्शन में आए गए, जिसके चलते जलदाय विभाग के पांच अधिकारियों पर गाज गिरी। मौके पर जांच कर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निलंबित कर दिया। मामला दौसा जिले के महवा विधानसभा का है, जहां जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पहुंचे थे।

विज्ञापन
Dausa News Minister Kanhaiyalal Chaudhary suspends five officials in Jal Jeevan Mission scam
मंत्री कन्हैयालाल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री सोमवार को दौसा जिले के महवा में एक कार्यक्रम में पहुंचे। जल जीवन मिशन योजना में महवा उपखंड की शिकायत पिछले लंबे समय से मिल रही थी और ED भी दौसा में जल जीवन मिशन के तहत हुए घोटाले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


अब अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। तब खुद पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विभाग की टीम को साथ लेकर महवा क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के कार्यों का निरीक्षण किए तो घटिया गुणवत्ता वाली पाइप लाइन और घटिया मोटर पंप मिले। ऐसे में मंत्री चौधरी एक्शन में नजर आए। मंत्री  महवा ईसरदा पेयजल योजना का शिलान्यास करने के लिए आए थे। मंत्री चौधरी ने एक्सईएन सिद्धार्थ मीणा, एक्सईएन हेमन्त मीना, AEN नानग राम बैरवा, JEN दारा सिंह मीणा और JEN महाराज सिंह गुर्जर को निलंबित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed