{"_id":"6672451021fbe0c4700f08bc","slug":"dausa-news-married-woman-filed-rape-case-against-husband-two-months-ago-had-court-marriage-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: कोर्ट मैरिज करके आई विवाहिता ने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, दो महीने पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: कोर्ट मैरिज करके आई विवाहिता ने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, दो महीने पहले ही हुई थी शादी
Wed, 19 Jun 2024 09:34 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 09:34 AM IST
सार
दो महीने पहले कोर्ट मैरिज करके ससुराल आई विवाहिता ने अपने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। बिहार की रहने वाली इस युवती की मुलाकात करीब एक साल पहले दौसा के एक युवक से हुई थी, इसके बाद दो महीने पहले दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विस्तार
दौसा के लवाण थाने में एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है । बताया जा रहा है कि अब महिला ने ससुराल वालों से पीड़ित होकर अपने पति पर यह केस दर्ज करवाया है, जबकि दोनों ने दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दौसा जिले के लवाण थाना क्षेत्र का यह युवक दिल्ली में घरों में काम करता था। करीब एक साल पहले यहीं पर उसकी मुलाकात बिहार की इस युवती से हुई, जो धीर-धीरे प्यार में बदल गई। इसी के चलते दोनों ने करीब दो महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली ।
विज्ञापन
नांगल डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि बिहार की यह युवती पिछले 2 महीने से लवाण थाना क्षेत्र में इसी युवक के साथ रह रही थी। इस बीच कुछ दिनों पहले दोनों वापस दिल्ली चले गए। इसके बाद महिला वापस लौट आई और अब महिला ने लवाण थाने पर अपने प्रेमी के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन