फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Making a reel with weapons on social media proved costly, YouTuber in police custody

Dausa News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाना महंगा पड़ा, पुलिस हिरासत में यू ट्यूबर

Mon, 01 Apr 2024 03:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:04 PM IST
सार

रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के एक यू ट्यूबर को हथियारों के साथ रील बनाकर अपलोड करना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सबसे बड़ी बात कि वह एडिटिंग करके अपने वीडियो में हथियार डालकर वायरल करता था।

विज्ञापन
Dausa News: Making a reel with weapons on social media proved costly, YouTuber in police custody
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के एक यू ट्यूबर को सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यू ट्यूबर हरसहाय मीणा पिछले 2 साल से हथियारों की एडिटिंग करके अपने फोटो के साथ रील बनाकर वायरल करता था।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अब पुलिस ऐसी हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखे है, जिससे समाज में गलत मैसेज जाता हो। दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक हरसहाय मीणा, जो कि एक यू ट्यूबर है, लाइक्स और सब्सक्राइब्स बढ़ाने की चाह में हथियारों की एडिटिंग करके खुद की फोटो को साथ लगाकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करता था । 
विज्ञापन


उधर लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि लगभग तीस हजार सब्सक्राइबर्स बना चुके हरसहाय मीणा का पुरानी आईडी बंद कर दिए जाने के बाद उसने नए फॉलोअर्स को जोड़ने के लिए इस तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया जो कि इसे महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट लोकेश सोनवाल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की कोई भी ऐसी असामाजिक गतिविधि ना करें और ना ही कानून हाथ में लें। अन्यथा पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed