फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Industries Minister verbally attacked Gehlot regarding paper leak.

Dausa News: पेपर लीक पर उद्योग मंत्री ने गहलोत पर साधा निशाना, बोले- पांच साल में बर्बाद हुआ युवाओं का भविष्य

Tue, 05 Mar 2024 06:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 05 Mar 2024 06:28 PM IST
सार

राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूत करने की सलाह दी।

विज्ञापन
Dausa News: Industries Minister verbally attacked Gehlot regarding paper leak.
उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार होने के चलते युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। निवर्तमान गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से 29000 करोड़ रुपये मिले थे। राजस्थान की जनता को घर-घर नल से जल दिलाने के लिए उसमें से मात्र 8 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, उसमें भी घोटाले कर दिए। ऐसे लोगों से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है।

विज्ञापन


मंत्री ने दौसा में लोकसभा संचालन समिति की बैठक के लिए कार्यकर्ताओं की मीटिंग भी ली। यहां राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूत करने की सलाह दी।
विज्ञापन


उधर, मीडिया से बात करते राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि निवर्तमान गहलोत सरकार केंद्र की मोदी सरकार ने 29 हजार करोड़ रुपये दिए थे, ताकि राजस्थान की जनता को उसे पैसे से पानी मिल सके, लेकिन राजस्थान की पूर्व गहलोत सरकार उसे 29 हजार करोड़ में से मात्र 8 हजार करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई, क्योंकि नरेंद्र मोदी का नाम हो जाएगा और उस 8 हजार करोड़ में भी घोटाले कर दिए, जिसकी अभी तक जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश ने भी पानी देने के लिए सहमति जताई 
राठौड़ ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 2013 से 18 तक जो योजना बनाई थी, उसे भी कांग्रेस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। उसी समय ERCP 13 जिलों के लिए थी, लेकिन अब इसे 21 जिले के लिए कर दिया गया है। साथी मध्य प्रदेश ने भी पानी देने के लिए सहमति जताई है, जिसके चलते अब तीन लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और पीने के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।

आज फिर से विश्वास कायम हो रहा है
पेपर लीक के मामले पर बोलते हुए राठौर ने कहा कि लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। पुलिस पूरी तरह काम कर रही है और यह सब जब होता है जब लीडरशिप का स्पष्ट संकेत हो कि जीरो टॉलरेंस पर काम करना है। पिछले पांच साल में राजस्थान के छात्रों के साथ विश्वासघात हुआ और लाखों लोगों के भविष्य बर्बाद हो गए। ये सब उन लोगों के कारण हुआ जिन चंद लोगों ने पेपर लीक अपना अवैध धंधा बना रखा था। आज वो माहौल नहीं है, आज फिर से विश्वास कायम हो रहा है, क्योंकि डबल इंजन की सरकार है।


उधर, सचिन शर्मा की एसएमएस अस्पताल जयपुर में हुई राठौर ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ नहीं जाएगा, जिसकी भी लापरवाही होगी उसे पूरी सजा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed