{"_id":"669911dc93fe16132e01d78c","slug":"dausa-news-four-youths-kidnapped-a-married-woman-and-raped-her-in-a-moving-car-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: विवाहिता को अगवा कर चलती कार में चार युवकों ने की हैवानियत, चार घंटे बाद खेत में फेंककर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: विवाहिता को अगवा कर चलती कार में चार युवकों ने की हैवानियत, चार घंटे बाद खेत में फेंककर हुए फरार
Thu, 18 Jul 2024 06:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:30 PM IST
सार
केस दर्ज करने के बाद पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है। विवाहिता पशुओं को चराने के लिए अपने पीहर से एक किलोमीटर दूर गई थी, जहां से आरोपियों ने उसको अगवा किया।
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता ने थाने पर रिपोर्ट देकर बताया कि चार लोगों ने उसके साथ चलती कर में चार घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार दोपहर मंडावरी थाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समीक्षा की जानी है।
विज्ञापन
दौसा जिले के लालसोट तहसील के मंडावरी थाना इलाके में मंगलवार को 23 वर्षीय विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला मंडावरी थाने पर विवाहिता ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने वाली विवाहित पीड़िता की मानें तो वह मंगलवार को पशुओं को चराने के लिए अपने पीहर से एक किलोमीटर दूर गई थी। वहां चार लोग गाड़ी लेकर आए और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए।
विज्ञापन
चारों ने चलती कार में लगभग चार घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। बाद में उसे एक खेत में फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद उसने आपबीती घरवालों को बताई और मामला थाने तक पहुंचा।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया बताया कि दुष्कर्म पीड़ित विवाहिता की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।