फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Forest workers beaten after catching tractor filled with gravel

Dausa: बजरी से भरे ट्रैक्टर पकड़ने पर वनकर्मियों के साथ मारपीट, दूसरी तरफ विधायक ने लगाया पैसे लेने का आरोप

Sat, 06 Apr 2024 10:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Apr 2024 10:10 PM IST
सार

बांदीकुई में बजरी से भरे ट्रैक्टर पकड़ने पर वन कर्मियों के साथ मारपीट की गई। विधायक पर ट्रैक्टर को छुड़वाने का आरोप वन कर्मियों ने लगाया है तो वहीं विधायक ने पैसे लेने का अरोप कर्मियों पर लगाया है।

विज्ञापन
Dausa News: Forest workers beaten after catching tractor filled with gravel
हंगामें के बाद जाम लगाकर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदीकुई विधायक और ट्रैक्टर चालकों ने लगाया वनकर्मियों पर पैसे लेने का आरोप, लोगों के साथ बैठे धरने पर, मामला वनकर्मियों द्वारा बजरी से भरी ट्राली को पकड़ने को लेकर शुरू हुआ था, जिस पर स्थानीय विधायक ने उन कर्मियों पर शराब पीकर ड्यूटी पर होने का आरोप लगाया

विज्ञापन


दौसा जिले के बसवा में शनिवार की शाम वन कर्मियों ने बजरी से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा तो हंगामा हो गया। बीच सड़क पर विधायक की मौजूदगी में लोगों ने वन कर्मियों के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर को खाली कर छुड़वा लिया। इसके बाद विधायक बसवा बस स्टैंड पर लोगों के साथ रास्ता बंद कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


उधर, बांदीकुई रेंजर और वन कर्मियों ने बांदीकुई विधायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने ट्रैक्टर छुड़वाने के लिए कॉल की थी। ट्रैक्टर नहीं छोड़ा गया तो विधायक भागचंद टांकड़ा अपने दल बल के साथ बसवा पहुंच गए।  रेंजर सहित महिला कर्मी और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इसी दौरान रेंजर ने आरोप लगाया विधायक ने जबरदस्ती उनकी जेब में पैसे डालकर उन्हें गलत साबित करने की कोशिश की। रेंजर राजेश शर्मा ने कहा कि मारपीट के दौरान बसवा पुलिस ने बीचबचाव कर स्टाफ को बचाया। वहीं, महिला वनकर्मी ने कहा कि विधायक ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट करने की कोशिश की। वहीं अन्य स्टाफ ने भी विधायक पर मारपीट करने का आरोप लगाया। 

ये बोले विधायक
मामले को लेकर विधायक ने कहा कि एक कर्मी ट्रैक्टर चालकों से रुपये ले रहे थे। बाद में विधायक लोगों के साथ थाने पर पहुंचे और वन कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं, पहले से थाने में मौजूद वनकर्मी भी मामला दर्ज कराने के लिए बैठे थे। 


फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा
वनकर्मी दिया ने कहा कि विधायक अपने लोगों से ट्रैक्टर छुड़वाने की बात करते हैं। आज ट्रैक्टर पकड़ लिया तो उन्होंने हमारे साथ मारपीट कर हमें फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed