फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Due to land dispute, fight broke out over cutting of trees, three including two women injured

Dausa News: जमीनी विवाद के चलते पेड़ काटने पर हुई मारपीट, दो महिलाओं समेत तीन को पीट-पीटकर घायल किया

Wed, 01 May 2024 08:19 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 01 May 2024 08:19 AM IST
सार

जिले के अगवाली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dausa News: Due to land dispute, fight broke out over cutting of trees, three including two women injured
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव अगवाली में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिकंदरा सीएससी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां घायलों का उपचार जारी है। 

विज्ञापन


सिकंदरा थाना अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि न्यायालय का स्थगन आदेश होने के बावजूद सोमवार को एक पक्ष के खेत से हरा नीम का पेड़ व एडू का पेड़ काटकर ले जाने पर पीड़िता बसंती देवी बैरवा ने मना किया तो पेड़ काटने आए लोगों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें लगी।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोगों गोवर्धन व विमला देवी के साथ भी मारपीट की गई, जिससें गोवर्धन के अंदरूनी चोट लगी, जिससें वह बेहोश हो गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर सीताराम, बलराम, शंकर, गिर्राज पुत्र घासीराम, मीरादेवी, मनीषा, भगवान सहाय पुत्र गोवर्धन, राम खिलाड़ी, रामस्वरूप, रामनिवास, महेंद्र, रुक्मणी मीणा आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed