फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Dausa Forest Department suspended forester and ranger involved in illegal mining.

Dausa News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; अवैध खनन में लिप्त फॉरेस्टर और वनपाल निलंबित, जांच में जुटी टीम

Fri, 05 Apr 2024 07:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 Apr 2024 07:29 PM IST
सार

अवैध खनन के खिलाफ शिकायतें लगातार दौसा उप वनसंरक्षक को मिल रही थीं। इसके चलते वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Dausa News: Dausa Forest Department suspended forester and ranger involved in illegal mining.
वन विभाग कार्यालय दौसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद भी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना वनविभाग के कर्मचारियों को भरी पड़ गया। दौसा उप वनसंरक्षक अजीत अजीत ऊंचोई ने गुरुवार को बालाजी नाके के फॉरेस्टर दिनेश मीना और वनपाल महेंद्र बैरवा को निलंबित कर दिया है। वहीं, निलंबन के दौरान दोनों का मुख्यालय डिविजन कार्यालय के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सिकराय में लगातार अवैध खनन की शिकायतों का है। ये शिकायतें लगातार दौसा उप वनसंरक्षक को मिल रही थीं। इसके चलते वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उप वनसंरक्षक अजीत अजीत ऊंचोई ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही अवैध खनन में लिप्त पाए गए विभागीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अजीत ऊंचोई ने यह भी कहा इस अवैध खनन में इन लोगों की कितनी भूमिका है। इस बात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आते ही अपने तेवर स्पष्ट कर दिए थे कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके बावजूद जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव और एसपी रंजिता शर्मा ने जिले में जॉइनिंग के दौरान जिले में हो रहे अवैध खनन को लेकर चिंता जाहिर की थी। ऐसे में जिला कलेक्टर और एसपी ने जिले के अधिकारियों की बैठक कर अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि उच्चाधिकारियों के बार-बार जारी आदेशों की लगातार अवहेलन हुई। दौसा जिले के सिकराय उपखंड में वन अधिकारी अवैध खनन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित होने के साथ संलिप्त होने की बात भी समाने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed