फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Bus destroyed due to fire, toll booth employees remained sitting as spectators

Dausa News: चलती बस में लगी आग से बस स्वाहा, नहीं हुई कोई जनहानि, तमाशबीन बनकर बैठे रहे टोल बूथकर्मी

Wed, 12 Jun 2024 03:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर चलती बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। भांडारोज टोल प्लाजा के नजदीक ही हादसा होने के बावजूद किसी भी टोलकर्मी ने आग बुझाने में कोई मदद नहीं की।

विज्ञापन
Dausa News: Bus destroyed due to fire, toll booth employees remained sitting as spectators
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में जब से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का फीता कटा है, हर दूसरे दिन कोई ना कोई हादसा हो ही रहा है। हाल ही में हुए हादसे में एक चलती हुई बस में आग लग जाने से बस पूरी तरह स्वाहा हो गई। हादसा भांडारोज इंटरचेंज के पास हुआ। टोल प्लाजा नजदीक होने के बावजूद वहां बैठे टोलकर्मी आग बुझाने में मदद करने के लिए आगे नहीं आए।

विज्ञापन


सदर थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि यह बस 154 नंबर पिलर के आसपास खराब हो गई थी, जिसके बाद इसे टोचन करके ले जाया जा रहा था। बस खराब होने के चलते सवारियों को बस से उतारकर दूसरी बस में बैठा दिया गया था। भांडारेज इंटरचेंज पर उतरते समय अचानक बस में आग लग गई और देखते-देखते बस आग का गोला बन गई। इस हादसे में सबसे अच्छी बात यह रहेगी कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


उधर मौके पर पहुंचे सदर थाना पुलिस के एएसआई विजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरके जैन द्वारा संचालित भांडारेज टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारियों से मदद मांगी लेकिन टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी तमाशाबीन होकर तमाशा देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed