फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: 15 lakh rupees lost in the desire to sit on the hot seat of KBC, accused thug arrested from Bihar

Dausa News: कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने की चाह में 15 लाख की चपत, आरोपी ठग बिहार से गिरफ्तार

Sat, 25 May 2024 08:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 08:45 AM IST
सार

कौन बनेगा करोड़पति में भेजने के लिए लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले बदमाश को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को फोन करके कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी आने का झांसा देकर अलग-अलग बहानों से पैसे ऐंठता था।

विज्ञापन
Dausa News: 15 lakh rupees lost in the desire to sit on the hot seat of KBC, accused thug arrested from Bihar
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठने की लोगों की कमजोरी का फायदा उठाते हुए एक बदमाश ने अलग-अलग लोगों से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोहराब अंसारी लोगों को फोन करके उन्हें कौन बनेगा करोड़पति में जाने के लिए चयनित होने का झांसा देता था और जाल में फंसाकर अलग-अलग बहानों से अकाउंट में पैसे डालने के लिए कहता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुनीतादेवी पत्नी ओमप्रकाश बैरवा, निवासी गीजगढ़, सिकंदरा ने 23 अप्रैल 2019 को पुलिस थाना सिकन्दरा में मामला दर्ज कराया था कि 20 मार्च 2019 को उसके पास KBC में चयनित होने संबंधी कॉल आया था। बदमाश ने फोन पर बताया था कि कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने के लिए आपको 15200 रू. देना होंगे, जो कि सुनीता ने जमा करा दिए। उसके बाद इनकम टैक्स के नाम पर 42000 हजार रुपये और पॉलिसी के नाम पर 72000 रुपयों की मांग की गई जो कि सुनीता ने जमा करा दिए। इतना ही नहीं कभी गाड़ी, कभी टैक्स और कभी आने-जाने के खर्च के लिए अलग-अलग बहानों से करीब 15 लाख रुपये बदमाश ने वसूल लिए। 
विज्ञापन


इधर पुलिस थाना सिकन्दरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई और अब जाकर साइबर क्राइम जिला दौसा के नेतृत्व में 22 मई को बिहार के सीवान से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed