फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Lok Sabha: election battle for Dausa Lok Sabha seat reached maternal uncle and aunt

RJ Lok Sabha Polls: दौसा लोकसभा सीट की चुनावी लड़ाई मामा, फूफा और बुआ तक पहुंची, जानें किसने क्या कहा?

Sat, 13 Apr 2024 02:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Apr 2024 02:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड़ शो के बाद दौसा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा नेता अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहे हैं। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल ने कहा कि मोदी जहां जाते हैं, वहां वोटों की सुनामी आती है।

विज्ञापन
Dausa Lok Sabha: election battle for Dausa Lok Sabha seat reached maternal uncle and aunt
बीते शुक्रवार को दौसा में पीएम मोदी ने किया था रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौसा में रोड शो के बाद कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा के बीच रिश्तों की सियासी तकरार शुरू हो गई है। मंत्री किरोड़ीलाल ने रोड शो के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुरारीलाल मेरे फूफा हो सकते हैं। लेकिन, रिश्ता पगड़ी का होता है, घाघरी का नहीं। कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल की पत्नी मेरी बुआ लगती हैं, पिछले लोकसभा चुनाव में फूफा (मुरारीलाल) ने बुआ (सविता मीना) को दौसा से लोकसभा का चुनाव लड़वाया था। लेकिन, इस बार उन्होंने मेरी बुआ का टिकट कटवा दिया। बुआ का टिकट कटने का मुझे दर्द है। इसलिए फूफा और मामा (मुरारीलाल) को दौसा से चुनाव हराऊंगा। 

विज्ञापन


दरअसल, दौसा लोकसभा क्षेत्र में मामा के बाद फूफा और बुआ की लड़ाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद शुरू हुई थी। 7 अप्रैल को दौसा के लालसोट में आयोजित जनसभा में मंत्री मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना मामा बताते हुए कहा था कि जनता भ्रमित न हो, मैं मामा (कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीना) पर मेहरबानी नहीं करूंगा। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल ने कहा कि मैं किरोड़ीलाल का मामा नहीं, फूफा हूं। अब इसी के जवाब में कृषि मंत्री मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर पलटवार किया है।
विज्ञापन

 
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड़ शो के बाद दौसा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा नेता अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहे हैं। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल ने कहा कि मोदी जहां जाते हैं, वहां वोटों की सुनामी आती है।  मीणा हाई कोर्ट में मीना समाज के हजारों लोग इकट्ठा हुए थे। इसमें उन्होंने भाजपा को वोट देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि देश के आजाद होने के बाद अगर कोई कोई प्रधानमंत्री दौसा में आया है तो वे नरेंद्र मोदी है। किसी ने नहीं सोचा नहीं था कि दौसा में कभी प्रधानमंत्री आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed