फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa : Family climbs on water tank for justice, accused of snatching land by colluding with administration

Dausa News: न्याय मांगने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, प्रशासन की मिलीभगत से जमीन छीनने का आरोप

Tue, 04 Jun 2024 10:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 10:38 AM IST
सार

दौसा में न्याय मांगने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ने का एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। अब एक बार फिर जमीन विवाद के मामले में न्याय मांगने के लिए एक परिवार के चार लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए और जमीन की दोबारा पैमाइश करने की मांग की।

विज्ञापन
Dausa : Family climbs on water tank for justice, accused of snatching land by colluding with administration
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में जमीन की दोबारा पैमाइश करवाने की मांग को लेकर एक परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया। पीड़ित पक्ष का कहना था कि दूसरे पक्ष ने प्रशासन के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। परिवार करीब 40 घंटे तक अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा रहा।

विज्ञापन


मामला बीते रविवार का है, जहां कैलाई गांव में स्थित एक ही परिवार के 4 लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए और दूसरे पक्ष पर प्रशासन और पुलिस के सहयोग से जमीन हथियाने का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष का कहना था कि दूसरे पक्ष ने प्रशासन से मिलीभगत करके उनकी जमीन छीन ली है। जिसके चलते पीड़ित पक्ष का कहना था कि प्रशासन जमीन की फिर से पैमाइश करे । 
विज्ञापन


मामले में प्रशासन ने टंकी पर चढ़े लोगों को समझाइश के बाद दोबारा पैमाइश का आश्वासन देकर नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed