फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Borewell Incident: After 30 hours, machine was called from Sawai Madhopur for Aryan's rescue

Dausa Borewell Incident: 30 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी, बुलाई गई बड़ी मशीन, मंत्री किरोड़ी लाल ने जताई नाराजगी

Tue, 10 Dec 2024 09:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 10 Dec 2024 09:05 PM IST
सार

आर्यन को लगभग 30 घंटे से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाने में जुटी हैं। तकनीकी उपाय असफल होने के बाद सवाई माधोपुर से एक विशेष मशीन मंगाई गई है, जो सुरंग बनाकर आर्यन को बाहर लाने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
Dausa Borewell Incident: After 30 hours, machine was called from Sawai Madhopur for Aryan's rescue
बचाव कार्य में जुटी टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के आर्यन को बोरवेल में गिरे लगभग 30 घंटे का समय हो चुका है। अभी तक आर्यन बोरवेल से बाहर नहीं आ पाया है। देसी और टेक्नीशियन दोनों जुगाड़ के माध्यम से आर्यन को बचाने के प्रयास किए गए, जो कामयाब नहीं रहे। अब सवाई माधोपुर से एक मशीन को बुलाया गया है, जो एक सुरंग बनाकर आर्यन को बाहर लाने का काम करेगी। इसके चलते उम्मीद है कि तीन से चार घंटे में आर्यन बोरवेल से बाहर आ सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना के बाद से ही मौके पर दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीत शर्मा बने हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ प्रयासरत है कि जल्द से जल्द आर्यन बोरवेल से बाहर आए, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगमोहन मीणा पहुंचे घटनास्थल पर
घटना के बाद से ही घटनास्थल पर नेताओं का भी जमघट लगा हुआ है। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा यहां पहुंचे थे। उस दौरान ही उन्होंने बड़ी मशीनें मंगाए जाने की बात कही थी। इसके बाद सवाई माधोपुर से एक मशीन आ गई है। अब उम्मीद है कि बच्चे को सही सलामत बाहर निकाल लिया जाएगा।


ये है मामला
बता दें कि दौसा के कालीखाड गांव में सोमवार दोपहर ये दर्दनाक हादसा हुआ था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आर्यन नाम का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। आर्यन की उम्र पांच वर्ष है। तब से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF की टीम समेत कई लोग बच्चे को बचाने में जुटे हैं। बोरवेल के पास एक गड्ढा खोदा गया है। आर्यन की स्थिति जानने के लिए कैमरा भी बोरवेल में डाला गया है। साथ ही ऑक्सीजन भी बराबर गड्ढे में पहुंचाई जा रही है। बचावकर्ताओं के अनुसार आधी रात लगभग 2 बजे के करीब कैमरे में आर्यन की मूवमेंट देखी गई थी।

किरोड़ी लाल मीणा ने बोरवेल पर कानून बनाने की कही बात
बोरवेल में गिरे आर्यन का हाल जानने मंगलवार शाम राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कालीखाड गांव पहुंचे है। मीणा ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग बोरवेल को खुला छोड़ देते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। इस पर सरकार को कोई कानून बनाएं, ताकि इस तरह के हादसे की पुनरावृत्ति न हो। मंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से बच्चे को बचाने के लिए उचित दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर डॉक्टर मीणा ने कहा कि जब से बच्चा बोरवेल में गिरा है, तब से मैं दौसा जिला अधिकारियों के संपर्क में लगातार बना हुआ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed