फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: Bhole's procession with a group of ghosts, Tiranga Kavad Yatra is the main attraction

Dausa : भूतों की टोली के साथ निकली भोले की बारात, तिरंगा कावड़ यात्रा मुख्य आकर्षण, 11 दिन तक धार्मिक कार्यक्रम

Fri, 26 Jul 2024 08:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 08:25 AM IST
सार

सावन के महीने में कल दौसा में भगवान शंकर की बारात निकाली गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तिरंगा कावड़ यात्रा और भोलेनाथ की जीवंत झांकी थी। इस बारात में बड़ी तादाद में शिवभक्त शामिल हुए।

विज्ञापन
Dausa: Bhole's procession with a group of ghosts, Tiranga Kavad Yatra is the main attraction
भोलेनाथ की बारात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन महीना हो और भगवान शिव का नाम का जयकारा ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इसी के चलते आज दौसा शहर में भोलेनाथ की बारात का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तिरंगा कावड़ यात्रा और भगवान भोले की जीवंत झांकी था।

विज्ञापन


भोले बाबा की इस बारात में हजारों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया। इस बारात में भगवान शंकर की जीवंत झांकी के साथ भूत-पिशाच हड्डियों की माला गले में डाले, सुट्टा लगाते, गुलाल उड़ाते नजर आए इस बीच लोग भी इस बारात में झूमते रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य यजमान गिरिराज लाडली का बास ने बताया कि इस आयोजन में सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली। भोले की बारात में महिलाएं कावड़ लेकर भी भोले की बारात में नजर आईं। अब आज से यहां लगातार 11 दिनों तक धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed