फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Congress Workers leave for Delhi for Vote Chor-Gaddi Chhor rally slogans raised under leadership of Dausa MLA

Dausa News: ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली के लिए कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में नारेबाजी

Sun, 14 Dec 2025 09:24 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 14 Dec 2025 09:24 PM IST
सार

Dausa News: कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ रैली में शामिल होने के लिए दौसा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। विधायक, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में काफिले निकले और धनावड़ रेस्ट एरिया में नारेबाजी के बाद यात्रा शुरू हुई।
 

विज्ञापन
Congress Workers leave for Delhi for Vote Chor-Gaddi Chhor rally slogans raised under leadership of Dausa MLA
दौसा से दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए रवाना होते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ रैली में शामिल होने के लिए जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। दौसा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डीसी बैरवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा की तैयारी की।

विज्ञापन

 
धनावड़ रेस्ट एरिया में जुटे कार्यकर्ता
रवाना होने से पहले सभी कार्यकर्ता दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित धनावड़ रेस्ट एरिया में एकत्रित हुए। यहां विधायक डीसी बैरवा की मौजूदगी में जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

 
अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी निकले बड़े जत्थे
जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बड़े जत्थे दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी रैली में भाग लेने के लिए निकले। सिकराय विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री ममता भूपेश, लालसोट से पूर्व मंत्री परसादीलाल मीणा और महवा से पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महवा क्षेत्र से जनप्रतिनिधियों की भागीदारी
महवा क्षेत्र से पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने समर्थकों के साथ रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। सभी नेताओं ने अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में मौत: एक माह बाद भी वतन नहीं लौटा रमेश का शव; HC ने केंद्र, राज्य सरकार और दूतावास को थमाया नोटिस

 
भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी
जिले से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह को प्रभारी बनाया गया था। उन्होंने सांसद मुरारीलाल मीणा के साथ मिलकर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों से संवाद किया और रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
 
प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर निगरानी
कांग्रेस की इस रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्तर पर भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। संगठन और जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर जिले से मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed